फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांढ़ी हरिया कॉलेज को मिला को-एजुकेशन का दर्जा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चरखी दादरी।
जिला के सभी युवाओं के लिए चंडीगढ़ से खुशी की खबर आई है। बाढड़ा उपमंडल के मांढ़ी हरिया गांव के कॉलेज में अब लड़कियों के साथ-साथ लड़के भी शिक्षा ग्रहण कर सकेंगे। इसी सत्र से स्नातक प्रथम वर्ष में लड़के दाखिला ले सकते हैं। बाढड़ा के विधायक सुखविंद्र सिंह मांढ़ी ने सरकार के इन आदेशों पर क्षेत्रवासियों को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि बाढड़ा क्षेत्र में सालों से शैक्षणिक सुविधाओं की कमी खल रही थी। वर्तमान सरकार ने बाढड़ा कस्बा में महिला कॉलेज का भवन बनवाया और उसके बाद उपमंडल के ही मांढी हरिया गांव को एक और महिला कॉलेज की सौगात दी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि क्षेत्र में को-एजुकेशन कॉलेज की जरूरत महसूस की जा रही थी। युवाओं को शिक्षा के लिए दूर जाना पड़ता था। उन्होंने बताया कि लोगों की मांग और क्षेत्र में बेहतर शिक्षा सुविधाएं देने के उद्देश्य से लंबे प्रयास के बाद को-एजुकेशन कॉलेज की अनुमति मिली है। इसके लिए वे हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल और शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा का धन्यवाद करते हैं। विधायक ने मांढ़ी हरिया के कालेज को कॉ-एजूकेशन का दर्जा देने के लिए गत 11 अप्रैल को ही हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल को पत्र लिखकर अनुरोध किया था। उन्होंने हाल ही में चार जून को भी हरियाणा के शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा को पत्र लिखकर मांढ़ी हरिया के कॉलेज में को-एजुकेशन सुविधा देने का आग्रह किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें