फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैंटिन हस्तक्षेप को लेकर दूसरे दिन भी धरने पर डटे वकील

विज्ञापन
विज्ञापन
कैंटीन हस्तक्षेप को लेकर दूसरे दिन भी वकीलों ने नारेबाजी कर जताया रोष
विज्ञापन

चरखी दादरी। वकीलों का अनिश्चितकालीन धरना शनिवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। अधिवक्ताओं ने कैंटीन मामले में प्रशासनिक हस्तक्षेप के खिलाफ जिला प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी भी की। बार एसोसिएशन सचिव देवेंद्र सिंह ने बताया कि वकील शुक्रवार से धरने पर बैठे हैं लेकिन प्रशासन की ओर से उन्हें कोई आश्वासन नहीं मिला है। उन्होंने बताया कि प्रशासन वकीलों के चेंबरों में हस्तक्षेप कर रहा है। चेंबरों में चल रही कैंटीन की अलॉटमेंट की जा रही है। जबकि यह कैंटीन वकीलों ने अपने स्तर पर चला रखी है।
विज्ञापन

कुछ समय पहले एक प्रशासनिक अधिकारी के खिलाफ भ्रष्टाचार फैलाने संबंधी शिकायत कष्ट निवारण समिति के समक्ष की थी लेकिन आज तक इस शिकायत पर कोई अमल नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि कष्ट निवारण समिति के समक्ष वकीलों ने जो शिकायत दर्ज करवा रखी है उसकी उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए। बार सचिव ने कहा कि जब तक डीसी की ओर से वकीलों के शिष्टमंडल से माफी नहीं मांग ली जाती तब तक उनका यह धरना जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें