फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनाज मंडी में गेहूं की खरीद न होने से किसान तो सरसों का उठान न होने से आढ़ती परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
अनाज मंडी में गेहूं की खरीद न होने से किसान परेशान
विज्ञापन

चरखी दादरी। अनाज मंडी में सरसों व गेहूं की खरीद व उठान न होने से किसानों व आढ़तियों में रोष है। किसानों का कहना है कि अव्यवस्थाओं के चलते उनकी फसल की खरीद नहीं हो पा रही है जबकि आढ़तियों का कहना है कि खरीद एजेंसियां सरसों के उठान में ढिलाई बरत रही हैं।
विज्ञापन

किसान वेदपाल ढाणी फौगाट, किसान राजपाल सिंह, श्रीभगवान , कृष्ण , प्रवीन कुमार, संदीप सिंह, सोनू, विजयपाल आदि ने बताया कि मंडी में अनाज की बिक्री करने के लिए उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मंडी में रात को ठहरना पड़ रहा है। रात के समय ठहरने के लिए मंडी में सुविधाएं भी नहीं हैं। खरीदे हुए अनाज का उठाने न होने की वजह से यह अव्यवस्था ज्यादा बढ़ रही है। पार्किंग की सही व्यवस्था नहीं होने से ट्रैक्टर आदि खड़ा करने को भी जगह नहीं है। किसानों ने बताया कि सरसों व गेहूं की सरकारी खरीद का भुगतान भी समय पर नहीं हो पा रहा है। अनाज मंडी प्रधान रामकुमार रिटोलिया ने बताया कि गेहूं व सरसों का उठान कार्य धीमी गति से चल रहा है और इसका खामियाजा किसानों व आढ़तियों को भुगतना पड़ रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें