फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहगढ़ में दो दिवसीय कुश्ती संग्राम आज से

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहगढ़ में दो दिवसीय कुश्ती संग्राम आज से
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चरखी दादरी।
फतेहगढ़ स्थित हनुमान व्यायामशाला में दो दिवसीय जिला स्तरीय अखाड़ा कुश्ती प्रतियोगिता आज से शुरू होगी। इसमें महिला एवं पुरुष जिला केसरी व जिला कुमार का चयन किया जाएगा। इसका शुभारंभ हरियाणा के खेल निदेशक जगदीप सिंह श्योराण बतौर मुख्यातिथि करेंगे। ये जानकारी प्रेस को जारी बयान में आयोजन समिति सदस्य विकास सांगवान ने दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता के समापन समारोह पर बाढड़ा विधायक सुखविंद्र मांढ़ी बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगे। 11 फरवरी की प्रतियोगिता की अध्यक्षता जिला खेल अधिकारी राजबीर सिंह बजाड़ व 12 फरवरी की प्रतियोगिता की अध्यक्षता अर्जुन अवार्डी राजकुमार सांगवान करेंगे। इस अवसर पर बतौर विशिष्ट अतिथि जिला दादरी कुश्ती संघ के प्रधान चांद पहलवान बिठलिया तथा कुश्ती संघ के सचिव इंद्रजीत सांगवान व डॉ. सुरेश मलिक, बृजभान पूर्व प्रशासक साई भिवानी, भूपेंद्र साई कोच, राजेंद्र सांगवान, सज्जन कोच मंदौला अतिविशिष्ट के रूप में उपस्थित रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें