फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रीय स्तर के स्टेडियम की मांग, डीआरओ को सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्रीय स्तर के स्टेडियम की मांग, डीआरओ को सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चरखी दादरी।
बाबा स्वामी दयाल सेवा संघ, शिवशंभू सेवा दल और मिशन स्वच्छ भारत सामाजिक संगठनों ने गांव समसपुर में मंजूर खेल स्टेडियम को राष्ट्रीय स्तर का बनाने की मांग को लेकर डीआरओ को ज्ञापन सौंपा है। सामाजिक संगठनों के इन पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री से बहालगढ़ की तरह सुविधाओं वाला स्टेडियम बनाए जाने की मांग की है ताकि खिलाड़ियाें को बेहतर सुविधाएं मिल सके।
डीआरओ राजकुमार को सौंपे ज्ञापन में इन संगठनों के पदाधिकारियों का कहना है कि चरखी दादरी ने अंतर्राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी दिए हैं। यहां राष्ट्रीय स्तर का स्टेडियम बनने से कुश्ती ,फुटबाल, कबड्डी, कबड्डी आदि खेलों के राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी तैयार हो सकेंगे। जिला खेल स्टेडियम को राष्ट्रीय स्तर का बनाने से खिलाड़ियों को खेलों में और आगे बढ़ने के नए अवसर मिल सकेंगे। खिलाड़ियों को मिलने वाली सभी प्रकार की सुविधाओं में भी विस्तार हो सकेगा। ज्ञापन में इन लोगों ने हरियाणा सरकार से राष्ट्रीय स्तर के खेल स्टेडियम बनाए जाने की जल्द ही घोषणा किए जाने की मांग की है। ज्ञापन सौंपने वालों में स्वामी दयाल सेवा संघ सचिव रिंपी फौगाट, सुमित कुमार, अनूप सिंह, संजय कुमार, शिवम, ललित लांबा, आशीष कुमार, राजदीप सिंह के अलावा अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन


गांव रावलधी निवासी महेंद्र का कहना है कि समसपुर में खेल स्टेडियम बनने से सभी खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर की खेल सुविधाएं मिल सकेंगी। राष्ट्रीय स्तर का स्टेडियम बनने से राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी तैयार हो सकेंगे। चरखी दादरी में खिलाड़ियों की कमी नहीं है। यहां हर खेलों के अच्छे खिलाड़ी हैं। इन खिलाड़ियों को नई खेल तकनीक व सुविधाओं की ज्यादा जरूरत बनी हुई है। समसपुर स्टेडियम सोनीपत के बहालगढ़ जैैसा बनना चाहिए। जिले में राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों की कोई कमी नहीं है।
शहर के कबीर नगर निवासी राजदीप सोलंकी कहना है कि गांव समसपुर में बहालगढ़ जैसा स्टेडियम बनाना चाहिए। यहां सभी प्रकार के खेलों के मैदान राष्ट्रीय स्तर के होने चाहिए। स्टेडियम में हर प्रकार की राष्ट्रीय स्तर की सुविधाएं होनी चाहिए। प्रशासन व सरकार को इस मांग- पत्र पर जल्द ही विचार करना चाहिए। जिले को इस समय राष्ट्रीय खेल स्टेडियम की जरूरत है। राष्ट्रीय स्तर का स्टेडियम होने के बाद ही खिलाड़ियों को बढ़िया स्तर की खेल सुविधाएं मिलेंगी जिससे यहां अच्छे कोच भी तैनात होंगे।
गांव भागवी निवासी सुमित का कहना कि समसपुर में राष्ट्रीय स्तर का खेल स्टेडियम बनाए जाने से युवा खिलाड़ियों को विशेष सुविधाएं मिल सकेंगी। जिले का खेलों के क्षेत्र में नाम रोशन होगा। चरखी दादरी ने राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी दिए हैं। इस वजह से यहां बहालगढ़ जैसा स्टेडियम बनाया जाना चाहिए। स्टेडियम में हर प्रकार के खेलों के मैदान राष्ट्रीय स्तर के बनने चाहिए ताकि खिलाड़ियों को हर प्रकार की सुविधाएं मिल सके। स्टेडियम की चरखी दादरी में लंबे समय जरूरत बनी है।
विज्ञापन

गांव सांवड़ निवासी शिवम पंवार ने बताया कि स्टेडियम में हर खेल का मैदान राष्ट्रीय स्तर का बनना चाहिए स्टेडियम की जिले को सख्त जरूरत है। खेल स्टेडियम न होने से युवा खिलाड़ियों को विभिन्न स्थानों पर खेल अभ्यास करना पड़ रहा है। खिलाड़ियों को सभी सुविधाएं भी नहीं मिल पा रही हैं। समसपुर में मंजूर खेल स्टेडियम में आधुनिक स्तर की राष्ट्रीय खेल सुविधाएं मिलनी चाहिए। राष्ट्रीय स्तर के सभी खेल मैदान होने चाहिए। फुटबाल, कराटे, बेडमिंटन, हॉकी, वालीबाल सहित सभी खेल मैदान राष्ट्रीय स्तर के होने चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें