फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला थाना में पहला ही मामला दर्ज हुआ छेड़खानी का

विज्ञापन
विज्ञापन
महिला थाने में पहला मामला छेड़खानी का दर्ज
विज्ञापन

चरखी दादरी।
स्वतंत्रता दिवस पर जिला मुख्यालय पर खोले गए महिला थाने में पहला ही मामला छेड़खानी का दर्ज हुआ है। कनीना रोड स्थित एक गांव निवासी छात्रा के पिता ने अपने ही चचेरे भाई के खिलाफ बेटी से छेड़खानी की शिकायत पुलिस को दी है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

महिला थाना पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता के पिता ने बताया कि 11वीं कक्षा में पढ़ने वाली उसकी बेटी गत 19 अगस्त रात घर पर सोई हुई थी। इसी दौरान रिश्ते में छात्रा का चचेरा चाचा लगने वाला एक युवक आ पहुंचा और उससे छेड़खानी शुरू कर दी। छात्रा ने जब चिल्लाना शुरू किया तो उसकी आवाज सुनकर परिजन भी उसके कमरे में आ गए। इससे पहले ही उक्त युवक मौके से भाग खड़ा हुआ है। मामले की जांच अधिकारी एएसआई सुनीता देवी ने बताया कि पीड़िता के पिता की शिकायत पर पुलिस ने छात्रा के चचेरे चाचा जगबीर पर मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें