फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बादली रोड पर एटीएम उखाड़ने का प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बहादुरगढ़।
बीती रात बदमाशों ने बादली रोड पर स्थित टाटा इंडिकैश का एटीएम लूटने क ी कोशिश की। बदमाशों ने गाड़ी से चेन बांधकर मशीन खींचनी चाही, लेकिन चेन टूट जाने के कारण वे अपने मंसूबों में कामयाब नहीं हो पाए और मशीन में रखे 2 लाख रुपये लूटने से बच गए। पुलिस ने इलाके में घेराबंदी की और बदमाशों का पीछा किया। फिर भी बदमाश भाग निकले।
बहादुरगढ़-बादली रोड पर मेला ग्राउंड से पहले टाटा इंडिकैश का एटीएम है। रात करीब डेढ़ बजे काले रंग की स्कॉर्पियो में आए बदमाश मशीन से रुपये निकालने का प्रयास करते हैं। रुपये न निकलने पर चोरों ने मशीन को लोहे की चेन से बांधकर गाड़ी से खींचने का प्रयास किया। लेकिन चेन टूट गई। इसके बाद भी चोर लगभग 10 मिनट तक मशीन को ले जाने का प्रयास रहे। लेकिन पर सफल नहीं हो पाते। गश्त कर रही एक पीसीआर जब वहां पहुंची तो उसे देखकर बदमाश फरार हो गए। सोमवार को इंडिकैश के अधिकारी मौके पर पहुंचे। साथ ही एफएसएल टीम ने भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए।
विज्ञापन


कैमरे पर स्प्रे किया
बदमाशों ने बूथ के भीतर लगे कैमरों पर स्प्रे कर दिया। एक अधिकारी की मानें तो मशीन में कार्ड डालने के बाद ही कै मरे चालू होते हैं। बेशक अंदर के कैमराें ने काम नहीं किया, मगर बदमाशों की यह करतूत भवन मालिक के बाहर लगे कैमरों में कै द हो गई।

पुलिस की चूक से फरार हो गए चोर
हैरानी तो तब हुई जब 1 बजकर 38 मिनट पर उक्त स्कार्पियो के पास से एक पुलिस पीसीआर गुजरी। पीसीआर वहां नहीं रुकी, मगर बदमाश जरूर भाग निकले। आसपास के लोगों की मानें तो कुछ ही दूरी पर जाकर पीसीआर रुकी थी। उसमें से एक पुलिसकर्मी नीचे उतरा, मगर बदमाशों की संख्या और हथियार देखकर शायद वह रुक गया। इसलिए बदमाशों को भागने का मौका मिल गया। यदि मुस्तैदी दिखाई होती तो बदमाशों को पकड़ा जा सकता था।

40 दिनों में तीन वारदात
बीते 40 दिन के भीतर इलाके में 3 बार एटीएम उखाड़ने की वारदात हो चुकी है। गत 4 अगस्त को कानोन्दा में बदमाश एटीएम उखाड़ ले गए थे। पिछले महीने 13 जुलाई की रात को शहर में शिव चौक पर स्थित एचडीएफसी बैंक का एटीएम उखाड़ लिया गया था। मगर बदमाश इसे ले जा नहीं पाए। अब बादली रोड से इंडिकैश का एटीएम उखाड़ने का प्रयास किया गया।

नहीं होते सिक्योरिटी गार्ड
बहादुरगढ़ के तमाम बूूथों पर रात्रि के समय सिक्योरिटी गार्ड नहीं मिलते। यही कारण है कि एटीएम बूथों में वारदात होती रहती हैं। रात को उक्त एटीएम बूथ में भी सिक्योरिटी गार्ड नहीं था।

तेज निकली स्कार्पियो
जानकारी के अनुसार बदमाशाें को घेरने के लिए पुलिस ने उनका पीछा किया। मगर अपनी तीव्र गति के कारण स्कार्पियो पुलिस की गाड़ियों की पकड़ से बाहर रही। बदमाश दिल्ली की तरफ भाग निकले। बताते हैं कि उक्त बदमाशों ने दिल्ली में भी एटीएम उखाड़ने का प्रयास किया है। लेकिन वहां भी सफलता हासिल नहीं हुई।
विज्ञापन


पुलिस ने घेराबंदी की थी, लेकिन सफलता नहीं मिली
सदर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार ने कहा कि पुलिस गश्त की वजह से बदमाश अपने मंसूबों में कामयाब नहीं हो पाए। बदमाशों को घेराबंदी का प्रयास भी किया गया, मगर वे भाग निकले। जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

- गाड़ी से चेन बांधकर मशीन उखाड़ने की कोशिश
- चेन टूटने के कारण मशीन नहीं ले जा पाए बदमाश, 2 लाख बचे
- अंदर के कै मरे पर किया स्प्रे , बाहर के कैमरे में कैद हुए बदमाश
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें