29jjrp20- गांव बहू के राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में आयोजित कैंप में मौजूद छात्र। स्
साल्हावास। क्षेत्र के गांव बहू के राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में सोमवार को राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम के अंतर्गत सात दिवसीय विशेष कैंप का आयोजन किया गया।
प्राचार्य डॉ. प्रदीप धांगड़ ने स्वयंसेविकाओं को राष्ट्रीय सेवा योजना व इसके उद्देश्यों व विद्यार्थी जीवन में राष्ट्रीय सेवा योजना के महत्व के बारे में बताया। पहले दिन स्वयंसेविकाओं को योग व ध्यान सिखाने के लिए झज्जर पावर प्लांट लिमिटेड झाड़ली से आई हुईं ध्यान गुरु अंजुला सचान ने तंत्रिका प्रक्रियाओं व भाषा के बारे में बताया। इस अवसर पर रिंकी, सुयत्ना, शैलजा, कुमारी बीरमति, मदन सिंह, भूप सिंह, गुलाबो, रेनू, राजकुमारी, रामफल शास्त्री आदि उपस्थित रहे। संवाद