सांखोल गांव की 50 एकड़ फसल जलमग्न
मुआवजे की मांग को लेकर किसानों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा
संवाद न्यूज एजेंसी
बहादुरगढ़। गांव सांखोल के खेतों में पानी की निकासी और मुआवजे की मांग को लेकर किसानों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। ग्रामीण सुरेंद्र काला ने बताया कि सांखोल गांव के किसानों की लगभग 50 एकड़ फसल में पानी भरा हुआ है। जिससे गेहूं की फसल खराब हो चुकी है और अगली फसल की बिजाई भी नहीं की जा सकती।
इस समस्या को लेकर एसडीएम से मिले सांखोल के किसानों ने पानी में डूबी फसल की स्पेशल गिरदावरी करवाने और उचित मुआवजा दिलवाने की मांग की। किसानों ने कहा कि प्रशासन पानी में डूबी 50 एकड़ फसल की स्पेशल गिरदावरी करवाने का काम वरिष्ठ अधिकारी की निगरानी में हो, ताकि पहले से ही आर्थिक संकट का सामना कर रहे किसानों को उचित मुआवजा मिल सके। ज्ञापन सौंपने वालों में सुरेंद्र काला, सुमेर राठी, प्रदीप राठी, गुरदीप राठी, नवदीप राठी, रामकरण राठी, सोनू राठी, सतीश राठी, सोनू मोटा, सुरेश राठी, रोहताश सिंह, जयबीर सिंह, सुरेश कुमार, जय किशन राठी, रामफल, ललित राठी, मंजीत, सुनील, रामनिवास, रमेश कुमार सहित कई किसान व ग्रामवासी शामिल रहे।