फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: 5 करोड़ से ड्रेनेज प्रणाली होगी मजबूत, अब बाढ़ से नहीं डूबेगी फसल

विज्ञापन
फोटो नंबर 71:  खेतों से निकल रही केसीबी ड्रेन की ओवरफ्लो स्थिति। फाइल फोटो - फोटो : 1
विज्ञापन
बादली। विभाग ने कुलताना-छुड़ानी-बुपनियां ड्रेन (केसीबी ड्रेन) का मास्टर प्लान जारी किया है। ड्रेन सुधारीकरण के लिए 5 करोड़ रुपये के टेंडर प्रक्रिया पूरी की हो गई है। यह प्लान वर्षा जल का से होने वाले नुकसान से राहत दिलाएगा जिससे लुकसर, गंगडवा, बुपानियां और जरदकपुर सहित कई गांव के किसानों को बाढ़ से राहत मिलेगी।
विज्ञापन

मानसून से पहले ड्रेन की उचित सफाई और तटबंधों को मजबूत किया जाएगा। तटबंधों पर मिट्टी लगाई जाएगी। ब्लॉक समिति सदस्य प्रदीप गंगड़वा किसानों के साथ मिलकर आठ माह से अधिकारियों से ड्रेन की सुधार करने की मांग कर रहे हैं।

केसीबी ड्रेन क्षेत्र की प्रमुख जल निकासी प्रणाली
केसीबी ड्रेन बादली और बहादुरगढ़ क्षेत्र की प्रमुख जल निकासी प्रणाली है जिसमें 1524 क्यूसेक पानी की क्षमता है। मानसून के दौरान अक्सर ओवरफ्लो होने के कारण सुर्खियों में रहती है। पिछले चार सालों से छुड़ानी, छारा, गंगड़वा, लुकसर और जरदकपुर सहित कई गांवों के आस-पास सैकड़ों एकड़ फसलें जलमग्न होती हैं।
विज्ञापन




तीन पुल किए जाएंगे ऊंचे
लुकसर और जरदकपुर गांव सहित बहादुरगढ़ सड़क पर एक प्रमुख पुल है। तीनों पुलों को तीन-तीन फीट तक ऊंचा उठाया जाएगा। बहादुरगढ-बादली रोड के पुल को पूरी तरह से नया तैयार किया जाएगा और यह कार्य मानसून आने से पहले पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

मानसून से पहले पूरा होगा काम
किसानों और ब्लॉक समिति सदस्य प्रदीप कुमार के परामर्श से इस योजना को तैयार किया है। सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण विभाग से भी सलाह ली गई है। पांच करोड़ की लागत से काम किया जाएगा जिसके लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। संबंधित फर्म को मानसून से पहले कार्य पूरा करने के निर्देश जारी कर शपथ पत्र लिया है।
विज्ञापन

वेदपाल सिंह, एसडीओ सिंचाई विभाग।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें