फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: औद्योगिक क्षेत्रों में सीवर की सफाई पर खर्च होंगे 44 लाख

Wed, 29 Jan 2025 01:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
-फोटो 55 : आधुनिक औद्योगिक क्षेत्र की सड़क पर भरा पानी। संवाद
विज्ञापन
बहादुरगढ़। क्षेत्र में अलग-अलग औद्योगिक क्षेत्रों की सीवर लाइन की सफाई पर 44 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। सफाई सुपर सकर मशीन से करवाई जाएगी।
विज्ञापन

हरियाणा राज्य औद्योगिक संरचना (एचएसआईआईडीसी) ने सफाई कार्य का टेंडर लगा दिया है। सीवर लाइन की सफाई होने से उद्यमियों को काफी फायदा होगा। सीवर लाइनों की सफाई के बाद दूषित पानी सीवर लाइन के जरिये ट्रीटमेंट प्लांट में चला जाएगा, जहां से शोधित होकर ड्रेन में डाला जाएगा। बहादुरगढ़ में कई स्थानों पर अलग-अलग औद्योगिक क्षेत्र हैं। इनमें आधुनिक औद्योगिक क्षेत्र पार्ट-ए व बी, सेक्टर-4 बी, एचएसआईआईडीसी सेक्टर-16, 17, पुराना औद्योगिक क्षेत्र समेत अन्य शामिल हैं।
इनमें आधुनिक औद्योगिक क्षेत्र पार्ट-ए में 8 लाख 29 हजार से तो बी में 14 लाख 21 हजार से सीवर की सफाई कराई जाएगी। वहीं सेक्टर-4 बी में 6.89 लाख से सफाई का कार्य होगा। इसके अलावा अन्य औद्योगिक क्षेत्रों में 14 लाख 29 हजार रुपये सीवर सफाई पर खर्च किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उद्यमी नरेश कुमार, सुनील गर्ग, आशीष वर्मा ने बताया कि बहादुरगढ़ के औद्योगिक क्षेत्रों में सीवर समस्या है। कई बार संबंधित विभाग के अधिकारियों को शिकायत भी की जा चुकी है, लेकिन समाधान नहीं हो पा रहा है।
ऐसे में उद्यमी परेशान हैं। एमआइई पार्ट ए व बी में तो यह समस्या और ज्यादा बनी हुई है। कई सालों से सीवर का दूषित पानी फैक्ट्रियों के बाहर जमा रहता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें