फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्करों की निशानदेही पर 4305 किग्रा. चंदन की लकड़ी बरामद

Tue, 09 Feb 2016 01:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
चंदन की लकड़ी की तस्करी के आरोप में पकड़े गए दोनों आरोपियों भिवानी जिला निवासी राणा व अजय की निशानदेही पर पुलिस ने 4305 किलोग्राम लकड़ी बरामद की है।
विज्ञापन


बाजार में इसकी कीमत दो करोड़ रुपये आंकी जा रही है। एक आरोपी न्यायिक हिरासत भेजा गया है तो दूसरे को आठ दिन के पुलिस रिमांड पर लेकर तस्करी के गोरख धंधे को लेकर अन्य जानकारी जुटाई जा रही है। तीन दिन पहले एसओजी की टीम ने वन विभाग के अधिकारी को साथ लेकर एक कार से 135 किलोग्राम चंदन की लाल रंग की लकड़ी बरामद की थी। इसमें दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय से एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया था। एसओजी प्रभारी सतीश कुमार ने बताया कि पूछताछ में दोनों आरोपियों ने बड़ी मात्रा में तस्करी के लिए छिपाकर रखी गई लाल चंदन लकड़ी की खेप का खुलासा किया था।
विज्ञापन


ऐसे में पुलिस ने आरोपी बलका निवासी अजय व बोहल निवासी राणा की निशानदेही से रोहतक के गांव बलंभा के खेतों में बने एक कमरे से 80 नग लट्ठे बरामद किए। बरामद किये गए नगों का मापतौल किया गया तो 4170 किलो वजन पाया गया। ऐसे में दोनों आरोपियों के कब्जे से कुल 4305 किलोग्राम लाल चंदन लकड़ी बरामद की जा चुकी है। जिसकी बाजार में कीमत लगभग दो करोड़ बताई गई है। दोनों आरोपियों को एक दिन के रिमांड के बाद फिर से न्यायालय में पेश किया, जहां से राणा को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया तो अजय को अजय को फिर से आठ दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें