फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक बूथ-दस यूथ कार्यक्रम को मजबूती दें कार्यकर्ता: रविंद्र सांगवान

विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। जजपा कार्यकर्ता गांव में वार्ड स्तर पर घर-घर जाकर लोगों को पार्टी की नीतियों से अवगत करवाएं। वह प्रत्येक नागरिक से अपने विचारों को साझा करे और उनकी समस्याओं को भी सुने। यह बात कस्बा झोझू कलां में सोमवार को युवा जजपा प्रदेशाध्यक्ष रविंद्र सांगवान ने हलका बाढड़ा में कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते कही। सम्मेलन की अध्यक्षता पूर्व युवा हलका अध्यक्ष रामफल कादमा ने की।
विज्ञापन

सम्मेलन में एक बूथ-दस यूथ कार्यक्रम को अधिक विस्तार और मजबूती देने का आह्वान किया गया। मंच संचालन विजय श्योराण ने किया। युवा जजपा प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश में जजपा की सरकार बनने पर हरियाणा के प्रत्येक घर में रोजगार उपलब्ध करवाया जाएगा। निजी क्षेत्र में 75 प्रतिशत आरक्षण लागू कर प्रदेश के युवाओं के लिए रोजगार के अवसर अधिक मुहैया करवाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और बीजेपी एक ही थैली के चट्टे-बट्टे हैं। कांग्रेस और भाजपा ने युवाओं को रोजगार देने का जो वायदा किया लेकिन पूरा नहीं कर पाई। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष नरेश द्वारका, कर्मचारी प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष संजीव मंदौला, पंचायती राज जिलाध्यक्ष राजेश सांगवान झोझू, सज्जन बलाली, विजय सांगवान मंदौला, जगदीश सिहाग, सुरेंद्र कुब्जा, रामफल कादमा, विजय श्योराण, रब्बू पंवार, आनंद बडराई, भूप मांढी, हरपाल चेयरमैन, सुशील कलाली, बबलू, चौधरी, सोनू कांहडा, जेपी छिल्लर, भूपेंद्र, कैलाश पालडी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें