फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

9 महीने बाद बहादुरगढ़ मेट्रो को मिली पार्किंग, डीएमआरसी ने दिया ठेका

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बहादुरगढ़। दिल्ली के मुंडका से लेकर बहादुरगढ़ तक मेट्रो विस्तार के बाद बंद पड़ी मेट्रो पार्किंग सोमवार से शुरू हो जाएगी। दिल्ली मेट्रो रेल कारपोरेशन ने इसका ठेका दे दिया है। अब लोगों को अपने वाहनों की चिंता अधिक नहीं रहेगी क्योंकि शुल्क अदा करने पर पार्किंग संचालक इनके वाहनों की निगरानी रखेगा। डीएमआरसी की ओर से मेट्रो स्टेशनों पर शुल्क देकर पार्किंग की व्यवस्था शुरू करने में 9 महीने का वक्त लगा दिया। इसका लोगों को बेसब्री से इंतजार था। इसको लेकर पहले टेक्निकल बिड हुई थी। बाद में फाइनेंशियल बिड के बाद टेंडर जारी कर दिया गया है। शहर में तीन मेट्रो स्टेशन हैं। इनमें से दो स्टेशनों पर ही पार्किंग के लिए जगह है। बस स्टैंड के पास स्थित बहादुरगढ़ सिटी स्टेशन पर अभी पार्किंग के लिए जगह नहीं है। यहां के ब्रिगेडियर होशियार सिंह और पंडित श्रीराम शर्मा मेट्रो स्टेशन के पास ही पार्किंग के लिए जगह तैयार की गई थी। बहादुरगढ़ सिटी के पास अभी प्रस्तावित है। यहां से जब बस स्टैंड शिफ्ट हो जाएगा, उसके बाद इसकी प्रक्रिया शुरू होगी। गत वर्ष 24 जून को मुंडका से बहादुरगढ़ तक मेट्रो रेल सफर शुरू हुआ था। पीएम नरेंद्र मोदी ने अपने कार्यालय से वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये बहादुरगढ़ के सिटी पार्क जो फिलहाल ब्रिगेडियर होशियार सिंह मेट्रो स्टेशन के नाम से जाना जा रहा है वहां से किया था। मगर बहादुरगढ़ के अंतर्गत आने वाले ब्रिगेडियर होशियार सिंह मेेट्रो स्टेशन, बहादुरगढ़ सिटी मेट्रो स्टेशन व पंडित श्रीराम शर्मा मेट्रो स्टेशन के अलावा दिल्ली के टीकरी बार्डर स्टेशन पर पार्किंग व्यवस्था शुरू नहीं हुई थी। इन स्टेशनों से कई वाहनों की चोरी हो चुकी थी। अब डीएमआरसी ने इन स्टेशनों के पार्किंग का ठेका हिंदुस्तान ट्रेडिंग कंपनी को दिया है। कंपनी मेट्रो की शर्तों के अनुसार पार्किंग सेवा शुरू कर रही है।
विज्ञापन


ये रहेगा शुल्क
पहले 6 घंटे के लिए 4 पहिया वाहन के लिए 30 रुपये अदा करने होंगे। दुपहिया के लिए 15 रुपये व साइकिल के लिए 5 रुपये शुल्क देना होगा। 6 से 12 घंटे के लिए 4 पहिया वाहन के लिए 50 रुपये, दुपहिया 25 रुपये व साइकिल के लिए 5 रुपये अदा करने होंगे। रात्रि 12 बजे से लेकर सुबह 5 बजे तक 4 पहिया के लिए 60 रुपये, दुपहिया के लिए 30 व साइकिल के लिए 10 रुपये पार्किंग शुल्क देना होगा। मासिक पास बनवाने वाले 4 पहिया वाहन चालकों को 1200 रुपये, दुपहिया 600 रुपये व साइकिल वाले को 70 रुपये अदा करने के बाद मासिक पास सुविधा उपलब्ध होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें