फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारहवीं की परीक्षा में बनाए चार यूएमसी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झज्जर। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी की ओर से आयोजित की जा रही बारहवीं कक्षा की परीक्षाओं के दौरान नकल पर रोक नहीं लग पा रही है। चाहे वह ग्रामीण क्षेत्र के परीक्षा केंद्र हो या शहरी क्षेत्र के। नकल रहित परीक्षा के लिए परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर के दायरे में जिला मजिस्ट्रेट की तरफ से धारा 144 तो लगाई गई है। लेकिन धारा 144 की जमकर धज्जियां उड़ाई जा रही है। शुक्रवार को जिले में बारहवीं कक्षा की भूगोल विषय की परीक्षा के दौरान चार नकलची पकड़े गए हैं। इनमें एक नकलची हरियाणा बोर्ड के चेयरमैन की फ्लाइंग ने पकड़ा है। जबकि तीन नकलची को प्रश्न पत्र उड़नदस्ते ने आरडीएम स्कूल झज्जर के परीक्षा केंद्र पर नकल करते हुए पकड़े हैं। जिले में बोर्ड की परीक्षाओं के लिए 64 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। अब दसवीं व बारहवीं कक्षा की मुख्य विषयों की परीक्षाएं लगभग पूरी हो चुकी है और अब ऐच्छिक विषयों की परीक्षाएं चलेंगी। परीक्षा केंद्रों पर पुलिस के जवानों को तैनात तो किया गया है, लेकिन परीक्षार्थियों के साथ नकल डालने के आए लोग नकल डालने से नहीं चूक रहे हैं।

उड़नदस्तों के पहुंचते ही करते हैं सचेत
परीक्षा केंद्रों पर जब भी कोई उड़नदस्ता पहुंचता है तो परीक्षा केंद्रों के बाहर मौजूद युवक शोर मचाकर परीक्षा दे
रहे बच्चों को सचेत कर देते हैं और बच्चे पर्चियों को बाहर फेंक देते हैं। उड़नदस्ते जब परीक्षा केंद्र से वापस जाते ही एक बार फिर से पर्ची डालने को सिलसिला शुरू हो जाता है। नकल डालने वाले युवक जान जोखिम में डालकर दीवारों को फांदकर परीक्षा केंद्र में प्रवेश कर जाते है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिक्षा बोर्ड की ओर से परीक्षाओं के दौरान नकल रोकने के पूरे प्रयास किए जा रहे हैं। नकल करने वाले परीक्षार्थियों के यूएमसी बनाए जा रहे हैं। शुक्रवार को चार यूएमसी बनाए गए हैं।
ईश्वर सिंह नागर, प्रश्न पत्र केंद्र प्रभारी, झज्जर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें