फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

53113 किसानों को मिलेगी प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत पेंशन

विज्ञापन
विज्ञापन
53113 किसानों को मिलेगी प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की पेंशन
विज्ञापन

झज्जर। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तगह किसानों की पेंशन बनाने के लिए कार्य पूरा किया जा चुका है। पेंशन के लिए झज्जर जिले में विभाग के आंकड़ों के अनुसार 61445 किसानों के फार्म भरवा कर जमा करवा दिये गए हैं। इनमें से 53113 किसानों की पेंशन बनी है। इन किसानों के बैंक खातों में रविवार को पेंशन की पहली किस्त डाली जाएगी। इसके लिए कृषि एवं किसान कल्याण विभाग की तरफ से जिला के सभी खंडों और जिला मुख्यालय पर गोरखपुर से प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को किसानों को लाइव दिखाया जाएगा। इसके लिए विभाग की तरफ से व्यवस्था की गई है। केंद्र सरकार की तरफ से पिछले दिनों लोकसभा में पेश किए गए अंतरिम बजट में किसानों को छह हजार रुपये वार्षिक पेंशन की घोषणा के बाद प्रधानमंत्री किसान स मान निधि पेंशन के लिए किसानों के फार्म कृषि एवं किसान कल्याण विभाग केे माध्यम से सरकार ने मांगे थे। इसके लिए जिला में युद्ध स्तर पर काम चला और किसानों के फार्म दिन रात लगा कर वेबसाइट पर अपलोड किए गए हैं। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत किसानों को दो-दो हजार रुपये की तीन किस्त साल में जारी की जानी हैं।
-8332 किसानों की होगी री-वेरिफिकेशन
जिला में कृषि एवं किसान कल्याण विभाग की तरफ से 61445 किसानों के फार्म जमा करवाए थे। लेकिन 8332 किसानों की पेंशन नहीं बन पाई है। इसके लिए विभाग की तरफ से री-वेरिफिकेशन करवाई जाएगी। इन फार्मों में अगर कोई गलती की गई है तो उसे पूरा कर पात्र किसानों की पेंशन बनाई जाएगी। इस कार्य में करीब दस दिन का समय और लगने की संभावना है।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे योजना का शुभारंभ
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से शुभारंभ करेंगे। इस कार्यक्रम को पूरे देश में लाईव दिया जाएगा। किसानों को कार्यक्रम लाइव दिखाने के लिए कृषि विभाग की तरफ से पांचों खंड कार्यालयों कें अलावा जिला मुख्यालय पर भी स्क्रीन लगाई गई हैं। इसके लिए विभाग की तरफ से तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया है।
एक माह तक जमा करवाए जाएंगे फार्म
कृषि एवं किसान कल्याण विभाग की तरफ से जिला में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत बाकि बचे हुए किसानों के फार्म जमा करवाने के लिए खंड व जिला स्तर पर व्यवस्था की गई है। कृषि विभाग के खंड कार्यालयों के अलावा किसान सदन में उप निदेशक कार्यालय में भी किसान अपने आवेदन जमा करवा सकते हैं। इसके लिए फार्म को नंबरदार व पटवारी से वेरीफाई करवाना होगा। किसान को फार्म के साथ आधार कार्ड व बैक खाते की पास बुक की प्रति भी जमा करवानी होगी।
विज्ञापन

सरकार की तरफ से ये बनाए गए हैं नियम
- किसान के पास पांच एकड़ या इससे कम जमीन होनी चाहिए।
- पेंशन के लिए 18 साल से अधिक उम्र होनी चाहिए।
- एक परिवार में एक व्यक्ति की ही पेंशन बनेेगी।
- वतर्मान या पूर्व में किसी संवैधानिक पद पर नहीं होना चाहिए।
- किसान कक्षा 1,2,3 श्रेणी का कर्मचारी नहीं होना चाहिए।
- किसान के परिवार में 10000 रुपये की पेंशन नहीं होनी चाहिए।
- किसान के परिवार में आयकर दाता नहीं होना चाहिए।
- मंत्री, सांसद, एमएलए, पार्षद, चेयरमैन वर्तमान या पूर्व नहीं होना चाहिए।
- पेशे से वकील, डाक्टर, इंजीनियर, सीए आदि नहीं होना चाहिए।
वर्जन
सरकार की तरफ से निर्धारित किये गए नियमों को पूरा करने वाले 53113 किसान परिवारों को पेंशन मिलेगी। जिला व खंड स्तर पर प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को लाइव दिखाया जाएगा। बचे हुए किसान एक माह तक अपने फार्म भरवाकर विभाग के खंड व जिला कार्यालय में जमा करवा सकते हैं।
- डॉ. इंद्र सिंह, डीडीए, कृषि एवं किसान कल्याण विभाग, झज्जर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें