फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहादुरगढ़ में हल्की बूदाबांदी, बादली में हल्की ओलावृष्टि

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बहादुरगढ़/बादली। पिछले दो दिनों से बूंदाबांदी और बादल छाए रहने के कारण जहां तापमान में गिरावट आई हैं। वहीं फसलों को भी काफी फायदा हो रहा है। वीरवार को बहादुरगढ़ शहर में बूंदाबांदी हुई तो बादली क्षेत्र में तेज बारिश के साथ हल्की ओलावृष्टि हुई। ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान होने का अनुमान है। मगर इसका आंकलन कृषि विभाग की ओर से अगले दो-तीन दिनों में किया जाएगा। वीरवार सुबह सूर्य देव नजर जरूर आए, मगर धूप हल्की रही। दोपहर बाद मौसम ने करवट ली बादल छाने लगे। शाम करीब चार बजे कुछ मिनटों के लिए बूंदाबांदी हुई। मगर तापमान में काफी गिरावट आने से लोग गर्म कपड़ों में लिपटे नजर आए। वहीं बादली में तेज बारिश के साथ-साथ ओलावृष्टि भी हुई। बहादुरगढ़ में कृषि विभाग के एसडीओ सुनील कौशिक ने बताया कि इस मौसम में बारिश फसलों के लिए लाभदायक है। वहीं ओलावृष्टि फसलों के लिए नुकसानदायक है। बादली के किसान अमित, शंकर, जयबीर, रामफल, सोनू गुलिया, दिनेश शर्मा, निरंजन व अनिल का कहना है कि इस समय यदि ओलावृष्टि होती है तो उनकी सरसों की फसल के साथ-साथ अन्य फसलों को काफी नुकसान होगा।
विज्ञापन


बादली में हुई 6 एमएम बारिश
बादली के कृषि विभाग के अधिकारी सतीश मेहरा ने बताया कि देर शाम तक 6 एमएम बारिश दर्ज की गई है। उनके अनुसार आंशिक ओलावृष्टि से नुकसान नहीं हुआ है। अभी बारिश तेज होने का अनुमान भी विभाग की ओर से लगाया जा रहा है। वहीं तापमान में भी गिरावट जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें