फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुछ स्टेशनों पर एंट्री होगी बैन, तो कुछ पर बदल सकेंगे फ्लेटफार्म

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बहादुरगढ़। अगर आप 26 जनवरी को मेट्रो में सफर कर रहे हैं तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। गणतंत्र दिवस पर सुरक्षा कारणों के कारण डीएमआरसी ने कुछ मेट्रो स्टेशन पर बदलाव किए हैं। डीएमआरी ने गणतंत्र दिवस पर सुरक्षा कारणों के कारण यह चौकसी बरती है। हालांकि कुछ स्टेशनों पर उतरने वाले यात्रियों को थोड़ी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। वहीं कुछ स्टेशनों पर केवल मेट्रो लाइन बदलने की सुविधा ही मिलेगी। दिल्ली मेट्रो की सेवाओं को आंशिक रूप से शनिवार को बंद कर दी जाएगी। वहीं दूसरी तरफ गणतंत्र दिवस के मौके पर दिल्ली पुलिस के साथ ही कई खुफिया एजेंसी भी सक्रिय हैं।

ये हुए बदलाव
हुडा सिटी सेंटर से समयपुर बादली की ओर (लाइन-2)
डीएमआरसी ने हुडा सिटी सेंटर से समयपुर बादली की ओर जाने वाली मेट्रो में केंद्रीय सचिवालय व उद्योग भवन मेट्रो स्टेशन की सेवाओं को सुबह 6 बजे से दोपहर 12 बजे तक बंद कर दिया जाएगा। इस दौरान इन मेट्रो स्टेशनों से कोई व्यक्ति न तो दाखिल हो सकेगा और न ही बाहर निकल सकेगा।
विज्ञापन


कश्मीरी गेट से राजा नाहर सिंह की ओर (लाइन नंबर-6)
कश्मीरी गेट से राजा नाहर सिंह मेट्रो लाइन पर आने वाले कुछ मेट्रो स्टेशनों 26 जनवरी को खोलने का निर्णय लिया गया हैं। लाल किला, दिल्ली गेट, जामा मस्जिद हालांकि इन मेट्रो स्टेशनों के कुछ गेट दोपहर 12 बजे तक खुले रहेंगे। जैसे कि आइटीओ मेट्रो स्टेशन पर गेट नंबर-3, 4, 6 को इस दौरान बंद कर दिया जाएगा। वहीं दिल्ली गेट पर गेट नंबर-1,4,5 बंद रहेेंगे, वहीं लाल किला मेट्रो स्टेशन पर गेट नंबर-4 को इस बीच बंद कर दिया जाएगा। जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन गेट नंबर 3 और 4 को भी इस दौरान बंद रखा जाएगा।
विज्ञापन


बंद होंगी पार्किंग कि सुविधा
दिल्ली मेट्रो की ओर से सुरक्षा कारणों को ध्यान में रखते हुए 25 जनवरी की सुबह 6 बजे से 26 जनवरी दोपहर 2 बजे तक सभी मेट्रो स्टेशनों कि पार्किंग कि सुविधा को बंद रखने का निर्णय लिया गया हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें