फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईजी ने किया आसौदा थाना का उद्घाटन, एसआई सूरजभान को कमान

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बहादुरगढ़। एचएसआईआईडीसी सेक्टर-17 स्थित आसौदा थाने का उद्घाटन सोमवार को रोहतक रेंज के आईजी संदीप खिरवार ने कर दिया। इस थाने में मांडोठी चौकी समेत 15 गांवों को शामिल किया गया है। इसकी कमान एसआई सूरजनभान को सौंपी गई है। आसौदा थाना बनने से अब बहादुरगढ़ सदर थाने का बोझ कम होगा।
थाना के उद्घाटन पर पुलिस अधीक्षक पंकज नैन की मुख्य मौजूदगी में डीएसपी मुख्यालय झज्जर हंसराज, डीएसपी बहादुरगढ़ भगतराम, नवनियुक्त थाना प्रबंधक आसौदा उपनिरीक्षक सूरजभान व जिला के सभी थाना के थाना प्रबंधकों सहित थाना आसौदा एरिया के मौजिज व्यक्तियों सहित अनेक गांवों के सरपंच भी मौजूद रहे। पुलिस महानिरीक्षक संदीप खिरवार ने थाना के भवन के साथ-साथ एसएचओ कार्यालय, एमएचसी व कंप्यूटर कक्ष का निरीक्षण करते हुए उन्होंने थाना की मिनट बुक (विजिटर बुक) में अपनी मौजूदगी का इंद्राज करते हुए वैचारिक टिप्पणी भी लिखी। पुलिस महानिरीक्षक संदीप खिरवार व एसपी पंकज नैन द्वारा थाना प्रांगण में पौधरोपण भी किया गया। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार ने 6 नए थाने झज्जर जिला के लिए अधिसूचित किए हैं। जिनमें से एक थाना आसौदा भी शामिल है। नए थाना में एसएचओ सहित स्टाफ की तैनाती कर दी गई है। उन्होंने नया थाना बनने की एसपी पंकज नैन, डीएसपी हंसराज, झज्जर पुलिस व नए थाना के थाना प्रबंधक सहित पूरे स्टाफ को शुभकामनाएं दीं। थाना प्रबंधक को निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि वे लगातार थाना एरिया में सक्रिय रहते हुए लोगों से मेलजोल बढ़ाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये गांव रहेंगे शामिल
एचएसआईआईडीसी में स्थित आसौदा थाने में 15 गांवों को शामिल किया गया है। इसमें थाना सदर बहादुरगढ़ के अंतर्गत पुलिस चौकी मांडोठी को भी शामिल किया गया है। गांवों में आसौदा, जसौर खेड़ी, खेड़ी जसौर, जाखोदा, लोहारहेड़ी, रोहद, मांडोठी, खरहर, मातन, रेवाड़ी खेड़ा, छारा, भापड़ौदा, आसंडा, निलोठी तथा दहकोरा शामिल हैं। एसपी पंकज नैन ने आसौदा थाना के लिए एसएचओ सहित अन्य स्टाफ की नियुक्ति के आदेश जारी किए हैं। नए थाना आसौदा के प्रथम एसएचओ की जिम्मेवारी उपनिरीक्षक सूरजभान, अतिरिक्त थाना प्रबंधक के तौर पर उपनिरीक्षक नरेंद्र कुमार, प्रथम एमएचसी (मुंशी) के तौर पर मुख्य सिपाही युद्धवीर सिंह को तैनात किया गया है। थाना में एसएचओ सहित 12 अनुसंधान अधिकारियों की तैनाती की गई है। थाना में तीन महिला पुलिस कर्मचारियों सहित कुल 30 पुलिस कर्मचारियों की नियुक्ति की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें