फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध निर्माणों पर चला प्रशासन का पीला पंजा, छह दुकानें ढहाई

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बहादुरगढ़। बेरी रोड के नजदीक बाईपास पर बने अवैध निर्माणों पर वीरवार को फिर से प्रशासन का पीला पंजा चल गया। जिला योजनागार विभाग की टीम ने यहां छह दुकानें ढहा दी। 15 दिन में इस स्थान पर विभाग ने यह दूसरी कार्रवाई की। विभाग ने लोगों को पुन: निर्माण कराए जाने पर मुकदमा दर्ज कराने की भी चेतावनी दी है।
कसार से नूना माजरा की ओर जाने वाले मार्ग पर बाईपास किनारे पिछले कुछ समय से अवैध निर्माण चल रहे थे। इसकी सूचना जिला योजनागार विभाग को मिली तो कार्रवाई की योजना बनाई गई। गत 31 अक्तूबर को विभाग की टीम ने यहां कई निर्माणाधीन दुकानें ढहा थीं। इस दौरान कुछ पुरानी दुकानें रह गई थीं। विभाग ने दुकान मालिकों को सामान शिफ्ट करने के लिए दो सप्ताह का समय दिया था। इस समयावधि के पूर्ण होने के बाद विभाग की टीम ने डीटीपी अरविंद्र ढुल के नेतृत्व में वीरवार को फिर से वहां दस्तक दी। टीम में जेई अरविंद, प्रवीण व पटवारी जितेंद्र आदि शामिल थे। जबकि नायब तहसीलदार ड्यूटी मजिस्ट्रेट रहे। पुलिस की मौजूदगी में टीम ने जेसीबी से छह दुकानें ढहा दीं। अधिकारियों ने दुकानदारों को पुन: निर्माण न कराने की हिदायत दी। पुलिस बल होने के कारण दुकानदारों ने भी किसी तरह का विरोध नहीं किया। बताते हैं कि ग्रीन बेल्ट में बनाई गईं ये दुकानें गांव सराय औरंगाबाद के लोगों की हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारी बोले
डीटीपी अरविंद्र ढुल ने कहा कि अवैध निर्माण किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे। यदि पुन: इन स्थानों पर निर्माण किए जाते हैं तो निर्माण करने वालों के खिलाफ एफआईआर कराई जाएगी। विभाग की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। आमजन भी जागरूक रहे, यदि कहीं अवैध तरीके से कॉलोनी काटी जाती है तो विभाग से संपर्क करें।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें