फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धनतेरस आज, बाजार में बढ़ी रौनक, सादी वर्दी में पुलिस तैनात

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बहादुरगढ़। धनतेरस को लेकर बाजार में रौनक बढ़ गई है। त्योहार के मौके पर हर कोई अपनी-अपनी पसंद की चीजों को खरीदने की होड़ लगी हुई है। धनतेरस और दीपावली के आते ही कई दुकानों और शोरूम में एडवांस बुकिंग करनी भी शुरू कर दी है। त्योहार के आते ही बाजारों में तरह-तरह की रंगबिरंगी चीजें उपलब्ध हैं। दीपोत्सव पर इलेक्ट्रॉनिक सामान ने लोगों को अपनी ओर आकर्षित करना शुरू कर दिया है।
घर की शोभा बढ़ाने के लिए एक से बढ़कर एक सामान की एडवांस बुकिंग करते हुए धनतेरस पर अपने घर नए वैरायटी के सामान भिजवाने के लिए दुकानदार को आर्डर बुक कराए हैं। रेलवे रोड स्थित एक बड़े इलेक्ट्रॉनिक्स के शोरूम पर खरीददारी करने के लिए आए राजेश देसवाल, राकेश भारद्वाज, अपर्णा व पूर्णिमा ने कहा कि धनतेरस पर घर में नया सामान खरीदकर लाना शुभ होता है। इसी के चलते उन्होंने इस पर्व के आने से पहले ही वाशिंग मशीन, एलईडी, ओवन व फ्रिज सहित अन्य आइटम खरीदें हैं। इनकी खरीददारी पर जोर लोग अबकी बार इलेक्ट्रॉनिक्स एलईडी आइटम खरीदने में अधिक तवज्जो दे रहे हैं। क्योंकि इनसे बिजली की बचत भी होगी और घर में काम भी बेहतर हो सकेगा। इलेक्ट्रॉनिक शोरूम संचालक राजेश ने बताया कि सभी ग्राहकों को कैश ऑन डिलिवरी की सुविधा दी जा रही है। जिससे बाजार में भीड़ भी कम होगी और लोगों को घर पर सामान उपलब्ध हो जाएगा। उन्होंने बताया कि त्योहारी सीजन शुरू होने से पहले ही उन्होंने दुकान में आने वाले ग्राहकों को ऑनलाइन बुकिंग की सुविधा के बारे में बताना भी शुरू कर दिया था, ताकि सीजन के दौरान ग्राहकों को परेशानी न हो। राजेश ने बताया कि इस सुविधा से दो लाभ हैं जिससे सभी को सुविधा होगी। पहला, एक तो ग्राहक को घर पर सामान मिल जाएगा, जिसकी पेमेंट पर कैश ऑन डिलिवरी करे या ऑनलाइन। दूसरी, बाजार में भीड़ भी कम होगी और जाम की समस्या से कुछ हद तक निजात मिल सकेगी।
विज्ञापन


सादी वर्दी में तैनात रहेगी पुलिस
सिटी एसएचओ सुरेंद्र ने बताया कि त्योहारी सीजन में बाजार में भीड़ बढ़ जाती है जिससे छीना झपटी की वारदात बढ़ने की संभावना भी बढ़ जाती है। लोगों को साथ वारदात न हो इस लिए बाजार में वर्दी में तो पुलिस की तैनाती की गई है लेकिन लोगों में बीच शादी वर्दी में महिला और पुलिस के जवान तैनात रहेंगे। गुप्तचरों को सक्रिय किया गया है।
विज्ञापन


रेलवे रोड और मेन बाजार पर रहेगी खास नजर
एएसपी शशांक सावन ने कहा कि त्योहारी सीजन में पुलिस को निर्देशित किया गया है कि बाजार में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे। किसी भी तरह की कोताही न बरतें। पुलिस ने बाजारों में अपने गुप्तचर लगा दिए हैं, ताकि अगर कोई गड़बड़ी हो तो उसकी सूचना तुरंत मिले। शहर में खासतौर पर रेलवे रोड और मेन बाजार काफी व्यस्त रहता है इसलिए इन दोनों ही मार्केट में खास नजर रखी जाएगी। जिसके लिए टीम बनाई गई है जो शहर के सभी बाजारों में मौजूद रहेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें