बहादुरगढ़। दुष्यंत चौटाला और दिग्विजय चौटाला को पार्टी से निकालने के बाद हलके में इनेलो और इनसो के पदाधिकारियों ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। सभी ने एक सुर में कहा कि जहां दुष्यंत वहां हम। पार्टी से दुष्यंत और दिग्विजय के पार्टी से निष्कासन के बाद इनेलो जिला प्रधान महासचिव संजय दलाल ने कहा कि हम सबको पार्टी से न्याय के उम्मीद थी, लेकिन पार्टी ने जो फैसला लिया है उससे हम सभी लोगों में रोष है। इसी वजह से हम सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे रहे हैं।
इनेलो के पार्टी चुनाव चिह्न पर लगाया पोस्टर
नेता संजय दलाल ने प्रेस कांफ्रेंस शुरू होने से पहले कार्यालय में लगे पार्टी पोस्टर से पार्टी के चुनाव चिह्न पर संजय दलाल हलका बहादुरगढ़ का पोस्टर लगा दिया। दुष्यंत चौटाला कर सकते हैं चुनाव चिह्न की मांग पर संजय ने कहा कि अगर इनेलो का चुनाव चिह्न दुष्यंत को मिलता है तो वह फिर से चुनाव चिह्न पर लगे पोस्टर को हटा देंगे और पार्टी के चुनाव चिह्न का सम्मान करेंगे।
शहर में लगे पोस्टर भी उतारेंगे
संजय दलाल ने कहा कि इनेलो पार्टी के शहर में जितने भी पोस्ट लगे हैं उनको उतार दिया जाएगा। इसकी शुरूआत सबसे पहले अपने कार्यालय से की जाएगी। प्रेस वार्ता खत्म होने के बाद कार्यकर्ताओं ने कार्यालय के बाहर लगे पोस्टर होर्डिंग्स को उतार दिया कुछ को फाड़ दिया। दुष्यंत को पार्टी से निकालने से खफा इनेलो के संजय दलाल ने कहा कि हम सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। इसके साथ ही 31 लोगों ने तत्काल ही एक कागज में अपना नाम और पद का नाम लिखकर इस्तीफा दे दिया। पार्टी से कुल 31 लोगों ने तुरंत ही इस्तीफा दे दिया है।
संजय दलाल, जिला प्रधान महासचिव, आश्चर्य दलाल, जिला अध्यक्ष इनसो, चांद माजरा हलका अध्यक्ष चांद माजरा, शीला फौगाट जिला महासचिव महिला सेल, संदीप अहलावत युवा शहरी अध्यक्ष, राजू दलाल पूर्व पार्षद. कृष्ण सिलाना, पूर्व युवा हलका अध्यक्ष बादली, जोगेंद्र खत्री, कृष्ण खत्री पूर्व पार्षद, ज्योति दलाल पूर्व पार्षद, रोहताश दलाल हलका उपाध्यक्ष, उधम दलाल जिला सचिव इनेलो, टींकू फोगाट हलका अध्यक्ष इनसो झज्जर, सचिन सिलाना हलका अध्यक्ष इनसो बादली, दिनेश छारा हलका अध्यक्ष इनसो बेरी, जयंत वशिष्ठ हलका अध्यक्ष बहादुरगढ़, सागर छिल्लर शहरी अध्यक्ष इनसो बहादुरगढ़, कुलदीप राठी जिला प्रधान महासचिव इनसो, सचिन दुहन प्रदेश महासचिव इनसो, सौरभ मान जिला प्रवक्ता इनसो, मास्टर पंकज जिला उपाध्यक्ष, रामकुमार फोगाट हलका सचिव इनेलो, मोहित लोहचब, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य इनसो, मोनू छिल्लर हलका युवा उपाध्यक्ष, सुरेश फौजी हलका सचिव इनेलो, जसबीर छिल्लर जिलाअध्यक्ष इनेलो आदि पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने इनेलो की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है।