फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10 नवंबर तक बंद रहेंगे ईंट भट्टे व निर्माण कार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
10 नवंबर तक बंद रहेंगे ईंट भट्टे व निर्माण कार्य
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
झज्जर। जिलाधीश सोनल गोयल ने आदेश दिए कि झज्जर जिले में पर्यावरण संरक्षण की दिशा में कारगर कदम उठाते हुए राष्ट्रीय ग्रीन ट्रिब्यूनल के निर्देशों के अनुपालन में जिला में स्थित सभी ईंट भट्ठे एक नवंबर से 10 नवंबर तक पूर्ण रूप से बंद रहेंगे। उन्होंने कहा कि यदि कोई भट्ठा मालिक उक्त आदेश की अवहेलना करता है तो संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने झज्जर जिले में निर्माण कार्य पर भी पूरी तरह से दस नवंबर तक प्रतिबंध लगाया है। उन्होंने जिले की सड़कों पर गुजरने वाले ओवर लोड वाहनों की चैकिंग करने के आदेश भी संबंधित अधिकारियों को दिए। इस मौके पर एडीसी सुशील सारवान, एएसपी शशांक सावन, एसडीएम बेरी राहुल नरवाल, एसडीएम झज्जर विजय सिंह, एसडीएम बहादुरगढ़ जगनिवास, एसडीएम बादली त्रिलोकचंद, जिला परिषद सीईओ शिखा, डीडीपीओ हरि सिंह श्योराण, डीआरओ मनबीर सिंह, डीएफएससी अशोक शर्मा, प्रदूषण बोर्ड से क्षेत्रीय अधिकारी सत्येंद्र सिंह, डीआईपीआरओ नीरज कुमार, लोक निर्माण विभाग के एक्सईएन के.एस.पठानिया, बिजली निगम के एक्सईएन रामपाल सहित तहसीलदार, खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी व अन्य विभागाध्यक्ष मौजूद रहे।
विज्ञापन

-------------------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें