फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज कर्मियों को मिला सांगवान खाप का समर्थन, आज और कल हड़ताल पर रहेंगें विभिन्न विभागों के कर्मचारी

विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। सर्व कर्मचारी संघ के आह्वान पर आज और कल विभिन्न सरकारी विभागों के कर्मचारी काम छोड़कर रोडवेज कर्मियों की हड़ताल में शामिल होंगे। इसके चलते दो दिन सरकारी कार्यालयों में सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं और इसके चलते आमजन को परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। वहीं, सोमवार को रोडवेज कर्मियों के समर्थन में क्षेत्र की सांगवान खाप भी उतर आई। खाप सचिव नरसिंह डीपीई सहित, कन्नी प्रधान सूरजभान और अन्य मौजिज लोग अपना समर्थन देने पहुंचे। वहीं, रोज गार्डन में धरनास्थल पर एक नवंबर को काला दिवस मनाने का निर्णय भी लिया गया। कर्मचारी नेताओं ने अपने संबोधन में चार नवंबर को चरखी दादरी में होने वाली सीएम मनोहर लाल की जन विश्वास रैली का बहिष्कार करने का भी एलान किया है।
विज्ञापन

हरियाणा रोडवेज की हड़ताल के समर्थन में सर्व कर्मचारी संघ के आह्वान पर 30 व 31 अक्तूबर को सरकारी विभागों के कर्मचारी काम छोड़ हड़ताल में शामिल होंगे। इस दो दिवसीय हड़ताल को सफल बनाने के लिए सर्वकर्मचारी संघ जिला संयोजक राजकुमार घिकाड़ा के नेतृत्व में यूनियन पदाधिकारियों ने क्षेत्र के राजकीय विभागों, स्कूलों आदि का दौरा किया। उन्होंने सभी कर्मचारियों से काम छोड़ हड़ताल में शामिल होने का आह्वान किया। राजकुमार घिकाड़ा ने कहा कि सभी सरकारी विभागों के कर्मचारी रोडवेज कर्मचारियों के साथ हैं। सरकार की हठधर्मिता से सभी विभागों के कर्मचारियों में खासा रोष है। निजीकरण के खिलाफ प्रदेश के कर्मी बड़ा आंदोलन करने का मूड बना चुके हैं। इस दौरान जनसंपर्क टीम में अध्यापक संघ जिला प्रधान रमेश जाखड़, ब्लॉक प्रधान कृष्ण सिंह, ब्लॅाक दादरी प्रधान राजेंद्र, रविंद्र फौगाट, कृष्ण फौगाट, सूरताराम , जगबीर, संयुक्त मंच से विजय, जयप्रकाश, राजेंद्र, सिंचाई विभाग से देवेंद्र शर्मा, राजेश, जोगेंद्र , नरेश, विजय लांबा, कृष्ण भागवी, शर्मिला हुड्डा, चतुर्थ श्रेणी राज्य उपप्रधान रमेश मौड़ी, राजेंद्र, राजू, ओमबीर कालेहर, कमलेश, सीटू नेता रणधीर कुंगड़, किसान सभा से रामरतन आदि साथ थे।

महासंघ की हड़ताल भी सातवें दिन रही जारी
रोडवेज कर्मियों के समर्थन में महासंघ की हड़ताल सातवें दिन भी जारी रही। कर्मचारियों ने रोज गार्डन में सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रोष जताया। धरने को पूर्व विधायक रण सिंह मान, रोडवेज यूनियन के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष बलदेव घणघस, जाट आरक्षण संघर्ष समिति के सदस्य मास्टर हरज्ञान, सरपंच सोमेश, सीटू नेता धर्मवीर कुंगड, छात्र नेता साहिल फोगाट, रामफल देशवाल, आचार्य देवी सिंह, विक्रमजीत सांगवान आदि ने समर्थन दिया।
विज्ञापन


सोमवार को इन्होंने दिया समर्थन
सांगवान खाप सचिव नर सिंह डीपीई, कन्नी प्रधान सूरजभान, कन्नी प्रधान प्रदीप नंबरदार, शमशेर पैंतावास, राज सिंह बिरही सहित कई गणमान्य व्यक्तियों ने रोडवेज कर्मियों की हड़ताल को समर्थन दिया है। इनके अलावा गांव मंदौली, मंदौला, घिकाडा़, ढाणी फौगाट, पांडवान, बलकरा, पैंतावास, महराणा, रावलधी के सरपंच भी अपना समर्थन देने पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें