फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजेंद्र राठी 10वीं बार बने बार एसोसिएशन बहादुरगढ़ के प्रधान

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बहादुरगढ़।
बार एसोसिएशन बहादुरगढ़ की चौधर का फैसला शुक्रवार को हो गया। नगर परिषद की चेयरपर्सन शीला राठी के पति बिजेंद्र राठी ने 10वीं बार एसोसिएशन के प्रधान पद पर जीत हासिल की। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी राकेश वत्स को 85 वोटों से हराया। बिजेंद्र राठी को 208 वोट मिले। जबकि राकेश वत्स को 123 वोट मिले। प्रधान पद के लिए पहली महिला प्रत्याशी रही उर्मिला दलाल सिर्फ 82 वोट ले पाईं।
प्रधान पद का मुकाबला जहां एकतरफा रहा। वहीं सचिव पद पर कांटे के मुकाबले में विक्रम छिल्लर को जीत मिली। उन्होंने ललित सैनी को मात्र तीन वोटों से हराकर जीत हासिल की। बार उप प्रधान पद का चुनाव कुलदीप सैनी और सह सचिव का रवींद्र अहलावत जीत गए। बिजेंद्र राठी व अन्य तीनों विजेताओं ने और उनके समर्थकों ने खूब जश्न मनाया। बिजेंद्र के झज्जर रोड स्थित ऑफिस में ढोल-नगाड़ों की थाप पर समर्थक जमकर नाचे और मिठाई बांटकर खुशी मनाई। जीत के बाद बिजेंद्र राठी ने कहा कि वह बार रूम में वकीलों के लिए सभी सुविधाएं मुहैया कराने के लिए काम करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

415 ने किया मतदान
चुनाव के लिए सुबह 9 बजे ही मतदान शुरू हो गया था। बार रूम में कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान हुआ। मतदान में वकीलों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कुल 465 मतों में शाम चार बजे तक 415 वोट पड़ी। प्रधान, उप प्रधान, सचिव व सह सचिव पद के लिए वकीलों ने अपने मत डाले। मतगणना में बिजेंद्र राठी 10वीं बार प्रधान चुने गए। मतगणना के तुरंत बाद विजेताओं को वकीलों ने अपने कंधों पर उठा लिया और जमकर जश्न मनाया। निर्वाचन अधिकारी पन्नालाल ने चुनाव परिणामों की घोषणा की औ शांतिपूर्वक चुनाव के लिए एसोसिएशन के सदस्य वकीलों का धन्यवाद किया।

चुनाव में किसको कितने मिले वोट
प्रधान
उम्मीदवार प्राप्त वोट
विजेंद्र राठी 208
राकेश वत्स 123
उर्मिला दलाल 82
रद्द 2

उपप्रधान
कुलदीप सैनी 145
राजीव गुलिया 109
प्रेम प्रकाश 105
मंजीत सिंह 56
सचिव
विक्रम छिल्लर 208
ललित सैनी 205
रद्द 2

सह सचिव
रवींद्र अहलावत 213
सुनील पसरीजा 201
रद्द 1
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें