फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवरात्र आज से, तैयारियां पूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बहादुरगढ़।
मां दुर्गा के नवरात्र आज रविवार से शुरू हो रहे हैं। नवरात्र आरंभ से पूर्व शनिवार को शहर के मंदिरों को खूब सजाया-संवारा गया। बाजारों में भी रौनक रहीं। श्रद्धालुओं ने जमकर खरीदारी की।
नवरात्र को लेकर शहर के तमाम मंदिरों में शनिवार को साज-सज्जा का कार्य जोर-शोर से चला। खासतौर पर झज्जर रोड स्थित प्राचीन श्रीशक्ति पीठ देवी मंदिर में विशेष तैयारियां चल रही हैं। मां के दरबार का भव्य शृंगार किया जा रहा है। मां दुर्गा, काली व अन्य देवियों का फूलों से शृंगार किया जाएगा। नवरात्र के दौरान रोजाना विभिन्न संकीर्तन मंडलियों द्वारा मां भगवती का गुणगान किया जाएगा। मधु शर्मा संकीर्तन मंडली, निष्काम संकीर्तन मंडल, राधे-राधे संकीर्तन मंडल, मां शक्ति संकीर्तन मंडल, शांति मंदिर संकीर्तन मंडल अपने मधुर भजनों से श्रद्धालुओं के समक्ष मां भगवती की महिमा का बखान करेंगे।
विज्ञापन

इन मंदिरों में भी होंगे कार्यक्रम
नवरात्र में देवी मंदिर के अलावा प्राचीन मुरली मनोहर मंदिर, पीपलेश्वर महादेव मंदिर, काठ मंडी स्थित शिव मंदिर, दुर्गा मंदिर, तीन शक्ति मंदिर, संकट मोचन हनुमान मंदिर, शिव-हनुमान मंदिर, सैनी पुरा स्थित शिव मंदिर सहित तमाम मंदिरों में धार्मिक कार्यक्रम होंगे।
विज्ञापन

यहां सजे बाजार
रेलवे रोड, मेन बाजार, झज्जर रोड, नजफगढ़ रोड, नाहरा-नाहरी रोड सहित शहर के तमाम बाजारों व लाइनपार समेत अनेक कालोनियों में व्रत के सामान की दुकानें सज गई हैं। मां की लाल रंग की चुनरी भक्तों को आकर्षित कर रही है। लोगों ने शनिवार को जमकर खरीददारी की। रेलवे रोड के दुकानदार विशाल ने बताया कि बाजार में शुद्ध एवं गुणवत्तायुक्त सामान है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें