फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामाजिक पहल केंद्र के रूप में चुना गया बहादुरगढ़ रेलवे स्टेशन

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बहादुरगढ़।
उत्तर रेलवे के दिल्ली मंडल ने बहादुरगढ़ रेलवे स्टेशन को सामाजिक पहल केंद्र (सोशल इनिशिएटिव सेंटर) के रूप में चुना है। शनिवार को एडीआरएम दिल्ली विकास पुरवार ने स्थानीय विधायक नरेश कौशिक की उपस्थिति में केंद्र का शुभारंभ किया। विधायक कौशिक ने दिल्ली डिविजन में एकमात्र बहादुरगढ़ रेलवे स्टेशन को सामाजिक पहल केंद्र के रूप में चुने जाने पर सरकार और उच्च रेल अधिकरियों का आभार जताया।
रेलवे स्टेशन पर सामाजिक पहल केंद्र का स्कूली विद्यार्थियों, रेलवे स्टाफ व यात्रियों के स्वास्थ्य की जांच करते हुए विधिवत रूप से आगाज हुआ। एडीआरएम विकास पुरवार ने बताया कि बहादुरगढ़ स्टेशन के इस केंद्र के रूप में चयन से रेलवे विभाग यहां सामाजिक दायित्व का निर्वहन बेहतर ढंग से कर सकेगा। उन्होंने बताया कि इस केंद्र में युवा शक्ति को कौशल विकास का प्रशिक्षण दिया जाएगा। वहीं विभिन्न प्रतियोगिताओं के लिए युवाओं को कोचिंग की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। इस केंद्र का उद्देश्य रेलवे विभाग की ओर से सामाजिक जिम्मेदारी निभाना है।
विज्ञापन

युवाओं के लिए होगा मार्गदर्शक : कौशिक
केंद्र के शुभारंभ अवसर पर विधायक नरेश कौशिक ने कहा कि यह केंद्र क्षेत्र की युवा पीढ़ी के लिए एक मार्गदर्शक केंद्र के रूप में विकसित होगा। सामाजिक पहल केंद्र के माध्यम से स्थानीय स्टेशन को जो जिम्मेवारी दी गई है उसे बखूबी निभाया जाएगा। उन्होंने रेल अधिकारियों से बातचीत में बहादुरगढ़ रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म शैड को बढ़ाने की मांग की ताकि यात्रियों को गर्मी व सर्दी के मौसम में परेशानी न उठानी पड़े। एडीआरएम के समक्ष स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 1, 2, 3 व लाइनपार की आपसी कनेक्टिविटी के लिए फुटओवर ब्रिज का निर्माण करवाने की मांग भी रखी। अधिकारियों ने इस मांग पर गंभीरता से विचार करने का विश्वास दिलाया।
विज्ञापन

इस मौके पर रेलवे विभाग से देवेंद्र कुमार, विनय कुमार, राजेश कुमार, राजकुमार भारद्वाज, अजय माइकल, सुमित सिंह, स्टेशन मास्टर यशपाल मीणा, डीआरएम आफिस में वेल्फेयर इंस्पेक्टर रोहित पाराशर व टी चेतन सहित भाजपा नेता महेश कुमार, कैप्टन राम सिंह दलाल, राजपाल शर्मा, कैप्टन बलवान खत्री, सुरेंद्र भारद्वाज, पालेराम शर्मा व कृष्ण चंद्र भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें