फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गणतंत्र दिवस तैयारियां शुरू, लघु सचिवालय में हुई पुलिस की मॉक ड्रिल

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बहादुरगढ़।
26 जनवरी को मनाए जाने वाले गणतंत्र दिवस की तैयारियां जोरशोर से शुरू हो गई है। जहां एक तरफ बालोर रोड पर स्थित लघु सचिवालय में बुधवार को आपदा प्रबंधन एवं प्राकृतिक घटना होने की स्थिति में किस तरह की निपटा जाए, इस बारे में पुलिस कर्मियों को ट्रेनिंग दी गई। वहंी दूसरी ओर शहर के रेलवे रोड पर स्थित शहीद ब्रिगेडियर होशियार सिंह स्टेडियम में होम गार्ड्स की टुकड़ी ने परेड की।
विज्ञापन

गणतंत्र दिवस को लेकर पुलिस व प्रशासन तैयारियों में जुट गया है। बुधवार को लघु सचिवालय के खुले मैदान में किसी भी आपदा एवं घटना से कैसे निपटा जाए, इसके लिए पुलिस की बी-कंपनी की मॉक ड्रिल हुई। इसमें ट्रैफिक एसएचओ अशोक कुमार को कमांडर बनाया गया है। एसएचओ अशोक कुमार ने पुलिस कर्मचारियों को कई तरह की बारीकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पुलिस को हर स्थिति का मुकाबला करने के लिए तैयार रहना चाहिए। चाहे वह प्राकृतिक आपदा हो, भीड़भाड़ से बचाव करना हो, दंगाइयों से बचाव करना हो सरीखी कई खास जानकारियां उपलब्ध कराई। इस कंपनी में 100 जवान तैनात किए गए हैं। रेलवे रोड पर स्थित शहीद ब्रिगेडियर होशियार सिंह स्टेडियम में गणतंत्र दिवस की तैयारियों को लेकर होम गार्ड्स ने परेड की। पुलिस अधिकारियों की ओर से लघु सचिवालय में मॉक ड्रिल कराई गई। इसमें पुलिस कर्मचारियों ने आपातकालीन परिस्थितियों के दौरान किसी भी प्रकार की स्थिति से निपटने के लिए तथा कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस जवानों द्वारा अभ्यास कराया गया। पुलिस जवानों ने मॉक ड्रिल के दौरान दंगा निरोधक अभ्यास भी किया। कठिन से कठिन परिस्थितियों में निडर रहकर संयम से असामाजिक तत्वों पर कड़ी निगरानी रखने व मौजिज गणमान्य व्यक्तियों से संपर्क बनाकर कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें