फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाह के हरियाणा प्रवास के बाद विपक्ष में मच जाएगी उथल-पुथल : विजेन्द्र दलाल

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झज्जर।
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के हरियाणा प्रवास के बाद विपक्ष में उथल-पुथल मच सकती है और विपक्ष के कई बड़े चेहरे भाजपा का दामन थाम सकते हैं। उक्त बात जिला अध्यक्ष बिजेंद्र दलाल ने मंगलवार को झज्जर में पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कही।
उन्होंने कहा कि अमित शाह का झज्जर के कार्यकर्ताओं द्वारा टीकरी बॉर्डर से रोहतक तक सात अलग-अलग स्थानों पर स्वागत किया जाएगा। जिसकी तैयारियां पूरी कर ली हैं। दलाल ने कहा कि महिला मोर्चा की कार्यकर्ता हरियाणवी परिधान में शाह का अभिनंदन करेंगी और महिलाओं द्वारा शाह के स्वागत में मंगल गीत गाए जाएंगे। साथ ही हरियाणवी नृत्य स्वागत का हिस्सा होगा।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष ने कहा कि झज्जर के चारों विधानसभा क्षेत्रों के कार्यकर्ता, विभिन्न मोर्चों के पदाधिकारियों द्वारा स्वागत किया जाएगा। टीकरी बॉर्डर से स्वागत का सिलसिला शुरू होगा। जोकि नया गांव, रोहद, सेक्टर-9 सहित कई स्थानों पर जारी रहेगा। दलाल का कहना है कि अभी तक किसी भी राष्ट्रीय पार्टी के अध्यक्ष का ऐसा भव्य स्वागत नहीं हुआ होगा, जैसा अमित शाह का किया जाएगा।
विज्ञापन

दलाल ने बताया कि पूरे प्रदेश में भाजपा के प्रति लहर है और अमित शाह के हरियाणा आगमन के बाद भाजपा को ताकत मिलेगी और आगामी विधानसभा व लोकसभा में चुनाव में प्रचंड बहुमत के साथ एक बार फिर से देश और प्रदेश में भाजपा की सरकार बनगी। उन्होंने बताया कि तीन दिन के प्रवास के दौरान परीक्षा अलग-अलग चरण में 27 बैठकें होंगी। जिनके जरिए पार्टी के छोटे-बड़े कार्यकर्ताओं से लेकर सामाजिक व धार्मिक संगठनों के लोगों से भी शाह का मिलना होगा।
इस दौरान जिला मीडिया प्रभारी रणवीर गुलिया, डॉ. धर्मेंद्र उर्फ बबलू, जयपाल लांबा, सुनीता सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें