चरखी दादरी। गांव चरखी स्थित आरईडी स्कूल के छात्र अंकित का चयन एनडीए में हुआ है। संस्थान निदेशक जितेंद्र सिंह अहलावत ने छात्र, अभिभावक और स्टाफ को हार्दिक बधाई दी। उन्होंने अन्य विद्यार्थियों को भी अंकित से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। स्कूल प्राचार्य ने चयनित विद्यार्थी व उसके अभिभावकों को हार्दिक बधाई दी।