फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहीं लगी मैरिट लिस्ट, मायूस लौटे छात्र

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झज्जर।
कट ऑफ लिस्ट की बाट जोह रहे युवाओं को बुधवार के दिन निराशा ही हाथ लगी। यूजी कोर्स के लिए पहली कट ऑफ बुधवार को लगनी थी। लेकिन सर्वर डाउन होने की वजह से लिस्ट विभाग के द्वारा पूरी तरह से तैयार नहीं हो पाई तो कुछ जगहों पर सर्वर द्वारा लोड न लेने के कारण जारी नहीं की गई। जिसके चलते युवाओं को कट ऑफ लिस्ट के लिए इंतजार करना पड़ेेगा।
विभागीय अधिकारी अभी दावा कर रहे हैं कि लिस्ट अब वीरवार को आ जाएगी। ऑनलाइन सिस्टम के कारण इस बार कालेजों के हाथ में कुछ भी नहीं था। सारी प्रक्रिया चंडीगढ़ निदेशालय के द्वारा ही अमल में लाई जा रही है, जिसके चलते इस प्रकार की दिक्कतों को सामना छात्रों को करना पड़ रहा है। विभाग द्वारा कहा गया था कि मेरिट लिस्ट का संदेश उनके द्वारा दर्ज कराए मोबाइल नंबर पर आ जाएगा, लेकिन जब संदेश नहीं आया तो छात्र कॉलेजों में पहुंचे। जहां उन्हें पूरे मामले की जानकारी मिली।
विज्ञापन


- नेहरू कालेज में सीट व आवेदन
कोर्स सीटों की संख्या आवेदन की संख्या
बीए 480 810
बीए इंग्लिश आनर्स 40 52
बीए हिस्ट्री आनर्स 40 47
बीए मनोविज्ञान आनर्स 40 14
बीकॉम 160 163
बीएससी नॉन मेडिकल 240 411
बीएससी मेडिकल 80 155
बीएससी कंप्यूटर 60 50
बीबीए 80 42
बीसीए 80 50
कुल 1300 1797

- बीए आर्ट और बीएससी में रहेगी मारामारी
शहर के एकमात्र सरकारी कालेज में इस बार आवेदन वैसे तो काफी कम आए हैं लेकिन बीए आर्ट और बीएससी नॉन मेडिकल में आवेदन सीटों से दो गुना आए हैं। जिसके चलते इनकी कॅट ऑफ 70 प्रतिशत से अधिक ही रहेगी। वहीं कुछ ऐसे कोर्स भी हैं, जिनमें सीटें ही इस बार खाली जाएंगी। बीए मनोविज्ञान की 40 सीटों के लिए केवल 14 आवेदन आए हैं तो वहीं बीबीए की 80 सीटों के लिए केवल 42 आवेदन है। जिससे साफ दिख रहा है कि युवाओं का बीबीए और बीसीए से मोहभंग हो रहा है।
विज्ञापन


यह है पूर्व निर्धारित शेड्यूल
यूजी कोर्स
कटऑफ लिस्ट जारी करने की तारीख
पहली लिस्ट 5 जुुलाई
दूसरी लिस्ट 10 जुलाई
तीसरी लिस्ट 13 जुलाई

पीजी कोर्स
कटऑफ लिस्ट जारी करने की तारीख
पहली लिस्ट 13 जुुलाई
दूसरी लिस्ट 15 जुलाई
तीसरी लिस्ट 19 जुलाई

वर्जन
सर्वर लोड नहीं लेने केे कारण बुधवार को कटऑफ लिस्ट जारी नहीं की जा सकी। विभाग के निदेशालय के द्वारा इस बार प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन की गई है, जिसके चलते मैन्यूअल लिस्ट संभव नहीं है। उन्हें उम्मीद है कि वीरवार को यूजी कोर्स की पहली कटऑफ लिस्ट आ जाएगी। जिसका छात्रों के मोबाइल पर भी संदेश भेजा जाएगा।
- रणजीत कौर मदान, प्राचार्य, राजकीय नेहरू कालेज झज्जर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें