फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: दूषित पानी से 40 एकड़ फसल प्रभावित

Wed, 09 Sep 2026 02:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
फोटो-54: झाड़ौदा गांव में भरे पानी से खराब होने लगी फसल। स्रोत किसान
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बहादुरगढ़। दिल्ली के झाड़ौदा गांव के पास एसटीपी के कच्चे नाले से ओवरफ्लो हुए दूषित पानी की चार दिन बाद भी पूरी तरह निकासी नहीं हो सकी है। खेतों में पानी जमा होने से करीब 40 एकड़ कृषि भूमि प्रभावित हुई है। किसानों को खड़ी फसलों के खराब होने का डर सता रहा है। उनका कहना है कि यदि जल्द पानी नहीं निकाला गया तो उन्हें लाखों रुपये का नुकसान उठाना पड़ेगा।
पानी की निकासी के लिए दिल्ली प्रशासन की ओर से 10 पंप सेट और जनस्वास्थ्य विभाग की ओर से एक पंप लगाया गया है। हालांकि, लगातार पानी रिसने के कारण निकासी की गति धीमी है। किसानों के अनुसार दूषित पानी खेतों में जमा रहने से फसलों की जड़ों पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है।
विज्ञापन

झाड़ौदा निवासी नवीन, कोरभान, राजेश और अन्य किसानों ने प्रशासन से तत्काल पानी निकासी कराने, प्रभावित फसलों का सर्वे करवाने और नुकसान का आकलन कर उचित मुआवजा देने की मांग की है। किसानों का कहना है कि खेती पर किया गया पूरा खर्च डूबने का खतरा है।
विज्ञापन

अधिकारियों के अनुसार मोटर खराब होने के कारण सीवर ओवरफ्लो हुआ था। जनस्वास्थ्य विभाग के एसडीओ नितिन ने बताया कि पानी का रिसाव बंद कर दिया गया है और निकासी का काम जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें