फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में कोरोना के 37 नए केस आए

विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। जिले में शुक्रवार को संक्रमित होने वालों की संख्या स्वस्थ होने वालों से ज्यादा रही। 37 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। जबकि पहले से संक्रमित 31 लोगों को डिस्चार्ज किया गया। इस तरह जिले में एक्टिव केस 220 हो गए। सिविल सर्जन डॉ. संजय दहिया के अनुसार झज्जर में कन्फर्म केस 2969 हो गए हैं और इनमें से 2717 डिस्चार्ज हो चुके हैं। अब तक 32 लोगों की मौत हो चुकी है। शुक्रवार को सैंपल पाजिटिविटी रेट 2.8 फीसदी और रिकवरी रेट 91.5 फीसदी रहा।
विज्ञापन

यहां मिले नए पॉजीटिव केस
शुक्रवार को जिले में कोरोना संक्रमित मिले लोगों में पाना छाज्याण बेरी, नौरंगपुर, मुंडसा, झाड़ली, कबलाना, बराही, जहांगीरपुर, अंबेडकर चौक झज्जर शहर, गिरावड़, हसनपुर, ललवान मोहल्ला सुरहैती, एचएसआईएल कैंपस बहादुरगढ़, सांखोल, पाना गुगनान बहराणा, छोटूराम नगर, राम नगर बहादुरगढ़, धर्म विहार गली नंबर 7, भंभेवा, गली नंबर एक महावीर पार्क बहादुरगढ़, सेक्टर-6, सेक्टर-2, लालचंद कॉलोनी झज्जर शहर, पटेल पार्क बहादुरगढ़, बहराणिया बस्ती, लाइनपार बहादुरगढ़, जाखौदा, मेन बाजार जटवाड़ा मोहल्ला, कबलाना, परनाला बहादुरगढ़ शामिल है।
जिले में कोरोना जांच के लिए शुक्रवार तक कुल 105598 सैंपल लिए गए। 99522 सैंपल की निगेटिव आई। 2969 संक्रमित जिले के निवासी हैं। फिलहाल 3088 सैंपलों की रिपोर्ट आनी बाकी है। 1174 को अस्पतालों में आइसोलेट किया गया और 1795 को उनके घरों में ही रखा गया। फिलहाल 220 केस एक्टिव हैं और 2717 को स्वस्थ होने पर डिस्चार्ज किया जा चुका है। सीएमओ की रिपोर्ट के मुताबिक, फिलहाल 83 लोग अस्पतालों में आइसोलेट हैं और 137 को घरों में ही आइसोलेट किया गया है। जिले में टेस्टिंग रेशो 9594 व्यक्ति प्रति लाख रिकार्ड किया गया। जिले में 1646 कंटेनमेंट जोन बनाए गए। जिनमें से 455 जोन फिलहाल एक्टिव हैं और 1191 को डीकन्टेन किया जा चुका है। शहरी क्षेत्र में 220 और ग्रामीण क्षेत्र में 235 कंटेनमेंट जोन हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें