फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

36 बिरादरी के घरों से घी इक्ठ्ठा कर किया हवन

Sat, 02 Apr 2016 02:13 AM IST
jhajjar
विज्ञापन
वार्ता करते एसपी - फोटो : bureau
विज्ञापन
प्रदेश में भाईचारे को बनाए रखने के लिए शुक्रवार को लघु सचिवालय परिसर में श्रीराम शर्मा की प्रतिभा के समक्ष शांति पाठ एवं सद्भावना यज्ञ का आयोजन किया गया। मंच के अध्यक्ष डॉ. अशोक दीक्षित की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक जशनदीप रंधावा व 36 बिरादरी का प्रतिनिधित्व करने वाले गणमान्य लोगों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। श्रीराम शर्मा की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
विज्ञापन


प्रदेश में पिछले दिनों हुई हिंसा व आगजनी की घटनाओं को लेकर प्रदेश के भाईचारे के बीच आई दरार को पाटने के लिए मंच की ओर से हवन में आहुति डालने के लिए 36 बिरादरियों के घरों से देशी घी एकत्र किया गया।

आजादी के दीवाने एवं सामाजिक एकता के हिमायती प. श्रीराम शर्मा की प्रतिमा के समक्ष सद्भावना हवन में सामूहिक रूप से विभिन्न बिरादरियों के प्रतिनिधियों ने आहुति डाली। कार्यक्रम के दौरान धर्म सिंह आर्य, ब्राह्मण सभा झज्जर के अध्यक्ष प. केशो राम, पं. उमेद सिंह कलोई, राजेंद्र सैनी बहादुरगढ़ आदि ने मुख्य रूप से अपने विचार रखते हुए प्रदेश की शांति व्यवस्था बरकरार रखने की अपील की।
विज्ञापन


इस सद्भावना यज्ञ में आहुति डालने वालों में ब्रह्मानंद शर्मा, अश्वनी बहादुरगढ़, अनूप डागर, सज्जन यादव, धर्म सिंह प्रजापत सहित विभिन्न खापों के प्रतिनिधि, विभिन्न जातियों का प्रतिनिधित्व करने वाले सदस्यों के अलावा बड़ी संख्या में सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें