फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: हरियाणवी हास्य कविताएं सुनाकर गुदगुदाया

Mon, 03 Nov 2025 01:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
-फोटो 68 : कार्यक्रम में मौजूद कवि। स्रोत मंच
विज्ञापन
बहादुरगढ़। कलमवीर विचार मंच के तत्वावधान में रविवार को सेक्टर-9 ए स्थित विवेकानंद पार्क में सरस काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया। हरियाणा दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित इस कार्यक्रम में उपस्थित रहे कवियों ने हरियाणवीं कविताओं से सभी को मंत्रमुग्ध किया। मुख्यातिथि सुशील कुमार ठाकुर ने हरियाणवीं संस्कृति पर आधारित प्रहसनों से गुदगुदाया। कवि कलाकार विरेन्द्र कौशिक व लोककवि जगबीर कौशिक ने भी अपनी मधुर प्रस्तुति से खूब समां बांधा। कवि कृष्ण गोपाल विद्यार्थी की हरियाणवी हास्य रचना चुनावी घोषणापत्र भी पसंद की गई। हास्य कवि हलचल हरियाणवी के जन्मदिवस पर सम्मान में कवि सम्मेलन किए जाने का प्रस्ताव भी पारित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें