फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: 350 उपभोक्ताओं पर 50 लाख रुपये बिजली बिल बकाया, कटेंगे कनेक्शन

Fri, 29 Nov 2024 12:29 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
28jjrp21- झज्जर। शहर के मेडिकल रोड ​स्थित बिजली घर। संवाद
विज्ञापन
झज्जर।
विज्ञापन

शहर के क्षेत्र में जिन बिजली उपभोक्ताओं ने बिजली बिल नहीं भरा है, बिजली निगम की तरफ से अब उनके कनेक्शन काटे जा रहे हैं। पिछले एक माह में बिजली बिल नहीं भरने पर करीबन 40 से 50 उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे जा चुके हैं। वहीं 350 उपभोक्ताओं ने बिजली बिल नहीं भरा है, जिन पर करीब 50 लाख रुपये का बिजली बिल बकाया है।
पिछले करीब एक माह से शहरी क्षेत्र में बिजली बिल नहीं भरने पर बिजली निगम की तरफ से उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटने का अभियान चलाया हुआ है। करीब 350 उपभोक्ताओं ने बिजली बिल नहीं भरे हैं। बिजली कनेक्शन काटने के साथ ही उपभोक्ताओं से बिजली बिल भी भरवाए जा रहे हैं। शहरी क्षेत्र में जिन उपभोक्ताओं ने बिजली बिल नहीं भरे हैं, उन पर करीबन 50 लाख रुपये का बिजली बिल बकाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



दो घंटे बिजली रही बाधित
शहर के अधिकतर इलाके में वीरवार को सुबह सात बजे से 9 बजे तक बिजली बाधित रही। कुछ तकनीकी फाल्ट होने के चलते बिजली बाधित रही।



जिन उपभोक्ताओं ने बिजली बिल नहीं भरा है, उनके कनेक्शन काटे जा रहे हैं। पिछले करीब एक माह से बिजली कनेक्शन काटने का अभियान चलाया हुआ है। अब तक करीब 40 से 50 उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे जा चुके हैं। क्षेत्र में करीबन 350 उपभोक्ताओं ने बिजली बिल नहीं भरा है।
सौरभ, एसडीओ, उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम, झज्जर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें