फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: 33 अवैध एल्युमीनियम वेस्ट मेल्टिंग यूनिट कीं ध्वस्त, एक प्लास्टिक वेस्ट यूनिट पकड़ी

Thu, 13 Nov 2025 01:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
-फोटो 58 : कानौंदा गांव में अवैध भट्ठियों के खिलाफ कार्रवाई करते अधिकारी। स्रोत बोर्ड
विज्ञापन
बहादुरगढ़़। प्रदूषण फैलाने वाली अवैध औद्योगिक इकाइयों के खिलाफ बुधवार को प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों ने विभिन्न विभागों को साथ लेकर बड़ी कार्रवाई की। अलग-अलग क्षेत्रों में प्लास्टिक पिघलाने वाली 33 अवैध भट्ठियों को नष्ट किया गया। बिजली निगम की ओर से प्लास्टिक गुल्ला मशीनों को सील करते हुए कनेक्शन भी काटे गए।
विज्ञापन

बुधवार को हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के एसडीओ अमित कुमार, उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम, बीडीपीओ, डीटीपी विभाग के साथ पुलिस विभाग ने दिनभर कार्रवाई की। चेतावनी दी गई कि यदि प्रदूषण फैलाने और अवैध औद्योगिक इकाइयां चलाने से बाज नहीं आए तो उनके संचालकों के खिलाफ बीडीपीओ की ओर से एफआईआर भी दर्ज होगी।
स्पेशल एनवायरनमेंटल सर्विलांस टास्क फोर्स (एसईएसटीएफ) ने बुधवार को गांव कानौंदा और बामनोली में बड़ी कार्रवाई करते हुए 8 अवैध एल्युमीनियम वेस्ट मेल्टिंग यूनिट की पहचान की और उन्हें तुरंत ध्वस्त कर दिया। इन इकाइयों में एल्युमीनियम स्क्रैप को बिना किसी अनुमति और प्रदूषण नियंत्रण मानकों के पिघलाया जा रहा था।
विज्ञापन

हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आरओ शैलेंद्र अरोड़ा ने बताया कि इन इकाइयों से उठने वाला धुआं और रासायनिक गैसें आस-पास के वातावरण को गंभीर रूप से प्रदूषित कर रहीं थीं। बिना चिमनी, फिल्टर और सुरक्षा उपकरणों के संचालित इन भट्ठियों को पर्यावरण के लिए बेहद खतरनाक पाया गया।
कार्रवाई के दौरान सभी भट्ठियों को तोड़ दिया गया और बिजली कनेक्शन भी तत्काल काट दिया गया। निरीक्षण के दौरान एक अवैध प्लास्टिक वेस्ट गुल्ला निर्माण यूनिट भी पाई गई। जिसे तुरंत बंद कराया गया। अधिकारियों ने बताया कि इन यूनिटों के संचालक न तो प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से लाइसेंस प्राप्त थे और न ही किसी सरकारी अनुमति के तहत कार्य कर रहे थे।
टीम के अनुसार, इन अवैध इकाइयों से निकलने वाले धुएं से न केवल वायु गुणवत्ता प्रभावित हो रही थी, बल्कि आसपास के किसानों की फसलों और स्थानीय निवासियों के स्वास्थ्य पर भी विपरीत प्रभाव पड़ रहा था। अरोड़ा ने बताया कि सभी यूनिटों के खिलाफ क्लोजर और कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
अब प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड और जिला प्रशासन मिलकर आगे की जांच करेगा ताकि ऐसे अवैध उद्योग दोबारा शुरू न हो सकें। उन्होंने चेतावनी दी है कि जिले के अन्य क्षेत्रों में भी इसी तरह की जांच की जाएगी।

-फोटो 58 : कानौंदा गांव में अवैध भट्ठियों के खिलाफ कार्रवाई करते अधिकारी। स्रोत बोर्ड

-फोटो 58 : कानौंदा गांव में अवैध भट्ठियों के खिलाफ कार्रवाई करते अधिकारी। स्रोत बोर्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें