झज्जर। सिद्ध बाबा कांशीगिरि महाराज मंदिर में 327वां सुंदरकांड पाठ एवं भजन संध्या का आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं ने हनुमानजी की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की। इस दौरान जय श्रीराम और जय बजरंगबली के जयकारों से मंदिर परिसर गूंज उठा।
विज्ञापन
पंडित पवन कौशिक ने कहा कि हनुमानजी भगवान राम के परम भक्त हैं और कलयुग में उन्हें जागृत देव के रूप में पूजा जाता है। समिति के हेमंत वर्मा ने बताया कि योगेश रंजन, भारत भूषण नंदा, राजेंद्र वधवा, पंकज भारद्वाज, दिनेश दुजाना, ताराचंद भूटानी, केवल अरोड़ा, बंटी खत्री, विकास नरुला और आनंद कुमार ने सामूहिक रूप से सुंदरकांड का संगीतमयी पाठ किया।
इस अवसर पर ताराचंद भूटानी, राजेंद्र वधवा, दिनेश दुजाना और योगेश रंजन ने भजनों से हनुमानजी का गुणगान किया। बाबा चालीसा, हनुमान चालीसा और आरती के बाद मनोहर लाल ने प्रसाद वितरित किया। कार्यक्रम में मंदिर समिति के प्रधान सुधांशु हंस, उपप्रधान प्रदीप काठपालिया सहित अन्य श्रद्धालु मौजूद रहे।