फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पार्षद फेसबुक पर मांग रहे धरने और भूख हड़ताल के लिए समर्थन, विभाग का तर्क दस दिनों में खोली 70 सीवर ब्लॉकेज

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चरखी दादरी। जन स्वास्थ्य विभाग में अधिकारियों की कमी और सीवर-पेयजल जैसी मूलभूत समस्याओं का समाधान न होने से खफा पार्षद एक अप्रैल से अनिश्चिकालीन धरना व भूख हड़ताल शुरू करेंगे। इसे लेकर पार्षद फेसबुक पर सामाजिक और धार्मिक संगठनों सहित आम लोगों से सहयोग मांग रहे हैं। वहीं, जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का तर्क है कि शहर की सीवर समस्याओं के समाधान के लिए वो प्रयासरत है और पिछले दस दिनों में शहर की 70 सीवर ब्लॉकेज खोली गई हैं। वहीं, पार्षद इस तर्क से संतुष्ट नहीं है और एक अप्रैल से धरना शुरू करने की बात पर अडिग है।
जन स्वास्थ्य विभाग अधिकारियों का तर्क है कि ठप पड़ी सीवरेज लाइनों में पिछले 10 दिनों के दौरान 70 ब्लॉकेज खोले गए हैं। अधिकारियों का कहना है कि सुपर कम जैटिंग मशीन से रोजाना छह से सात ब्लॉकेज खोली जा रही है। ज्ञात रहे कि शहर में सर्दी के मौसम में सीवर व्यवस्था ठप रही। सर्दी में पानी कम सूखने की वजह से लाइनें भरी रही। वहीं, लाइन ब्लॉकेेज होने की वजह से दूषित पानी की निकासी नहीं हो सकी। लाइन रुक जाने पर सीवर मेनहॉल ओवरफ्लो हो गए जिससे सड़कों पर दूषित पानी का जमाव बना रहा। शहर की मेन पूर्ण मार्केट में सीवर ओवरफ्लो की समस्या अभी भी बरकरार है। इसके अलावा शहर के चरखी दरवाजा, तिकोना पार्क, ढाणी ओवरब्रिज क्षेत्र, घिकाड़ा रोड, एमसी कालोनी, मेन बाजारों में सीवर की समस्या ज्यादा बनी रहती है। अब विभाग की ओर से इन ब्लॉकेज को खोला गया है। विभाग की ओर से शहर के विभिन्न भागों में रोजाना छह से सात ब्लॉकेज खोली जा रही हैं जिससे सीवर लाइनें क्लीयर हो रही हैं। सुपर कम जैटिंग मशीन के जरिए पानी के प्रैशर से इन लाइनों को खोला जा रहा है।
विज्ञापन

वहीं, शहर के 14 पार्षद अब तक प्रस्तावित धरने को लेकर लामबंद हो चुके हैं। इन पार्षदों ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि एक्सईएन कार्यालय के समक्ष एक अप्रैल से धरना शुरू किया जाएगा और प्रदर्शन समस्याओं का स्थायी समाधान होने तक जारी रहेगा। पार्शद महेश गुप्ता ने अपनी फेसबुक टाइमलाइन पर प्रस्तावित प्रदर्शन के लिए विभिन्न संगठनों से सहयोग मांगा है।

=अब रोजाना शहर के किसी न किसी भाग में सीवर ब्लॉकेज खोली जा रही हैं। अब सीवर व्यवस्था से परेशानी वाली कोई नहीं है। जहां से भी शिकायत मिलती है तत्काल उसका समाधान करवा दिया जाता है।
विज्ञापन

मनोज कुमार, जेई जनस्वास्थ्य विभाग

पूरा शहर सीवर-पेयजल जैसी मूलभूत समस्याओं से त्रस्त हैं। सभी पार्षद एक अप्रैल से धरना शुरू करेंगे और यह समस्याओं का स्थायी समाधान होने तक जारी रहेगा। जन स्वास्थ्य विभाग में एक्सईएन से लेकर एसडीओ व जेई के पद खाली पड़े हैं। एडिशनल चार्ज वाले अधिकारी व्यवस्थाएं नहीं संभाल सकते।
महेश गुप्ता, पार्षद, वार्ड-2
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें