फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों ने दी लघु सचिवालय का घेराव करने की चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चरखी दादरी। एनएच-152 डी में अधिग्रहीत जमीन का दो करोड़ प्रति एकड़ मुआवजा करने की मांग के लिए धरने पर बैठे किसानों का रविवार को भी धरना जारी रहा। किसानों ने सोमवार को लघु सचिवालय का घेराव करने की चेतावनी है। घेराव में महिलाओं को भी शामिल करने का फैसला लिया गया है।
विज्ञापन

किसान सेवा संघ जिला संयोजक विनोद मौड़ी ने कहा कि प्रशासन के साथ किसानों की मीटिंग हो चुकी हैं लेकिन इस मीटिंग का निष्कर्ष भी किसानों को नहीं बताया गया है। इसे लेकर किसानों में सरकार व प्रशासन के प्रति गहरी नाराजगी एवं रोष बना हुआ है। उन्होंने कहा कि किसान सरकार व प्रशासन से इस विषय में सार्थक बातचीत के लिए तैयार हैं। विनोद मौड़ी ने कहा कि सरकार मूक बनी हुई है किसानों की सुनवाई ही नहीं की जा रही है। अब किसानों के सब्र का बांध टूट चुका है। उन्होंने बताया कि सोमवार को सुबह धरने पर काफी संख्या में महिलाएं भी पहुंचेंगी। अगर प्रशासन की तरफ से कोई सकारात्मक संदेश नहीं आया तो महिलाओं के साथ धरनास्थल से लघु सचिवालय के लिए कूच किया जाएगा। उन्होंने आह्वान करते कहा कि वे आत्महत्या जैसा कदम ना उठाएं। उन्होंने कहा कि अब किसान जेल जाने को तैयार हैं। धरने पर बैठे रहने से अच्छा तो जेल जाना ही उचित रहेेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें