फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंप हाउसों पर लगेंगे 70 नए ट्रांसफार्मर, फॉल्ट आने से मिलेगी निजात, नहरें भी नहीं होंगी ओवरफ्लो

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चरखी दादरी। जिले की सभी नहरों के पंप हाउसों पर वर्षों पुराने लगे बिजली के ट्रांसफार्मर और तार अब बदलीं जाएंगी। इसके लिए सिंचाई विभाग ने प्रपोजल तैयार कर लिया है। विभागीय अधिकारियों की मानें तो आचार संहिता लगने से पहले ही यह प्रपोजल सरकार को भेज दिया है। इस पर करीब आठ करोड़ रुपये लागत आने की संभावना है। इस प्रोजेक्ट पर आचार संहिता हटने के बाद काम शुरू कराया जाएगा। धरातल पर प्रोजेक्ट पूरा होने के बाद एक तरफ जहां पंप हाउसों पर आने वाले बिजली के फॉल्ट से छुटकारा मिलेगा तो वहीं, मोटरें लगातार वर्किंग में रहने से नहरें भी ओवरफ्लो नहीं होंगी।
जिले की नहरों में इस समय करीब 80 बिजली के ट्रांसफार्मर अलग-अलग पंप हाउसों पर लगे हैं। जिले की मेन लोहारू नहर पर करीब 55 ट्रांसफार्मर लगे हैं जिनकी क्षमता कम हो रही है। अचानक फॉल्ट आने पर नहरों के ओवरफ्लो होने का खतरा बना रहता है। जिले में करीब तीन दर्जन नहरें हैं। इनमें मेन लोहारू केनाल, लोहारू फीडर, बधवाना डिस्ट्रीब्यूटरी, सतनाली डिस्ट्रीब्यूटरी, मैहड़ा डिस्ट्रीब्यूटरी, बरसाना डिस्ट्रीब्यूटरी, कितलाना नहर, बौंद कलां डिस्ट्रीब्यूटरी के अलावा माइनर और सब माइनर शामिल हैं। इन नहरों और माइनरों से पानी उठान के लिए पंप हाउस बना रखे हैं। पंप हाउस बिजली चालित हैं। इसके लिए पंप हाउसों पर बिजली के ट्रांसफार्मर लगा रखे हैं। एक बड़ी क्षमता के पंप हाउस पर सात से आठ ट्रांसफार्मर लगे हैं, इसके जरिए पंप हाउस पर लगी मोटर और पंप पानी का उठान करते हैं। इस आशय का प्रपोजल तैयार कर सिंचाई विभाग की मेकेनिकल शाखा ने सरकार को भेज दिया है। जल्द ही इसकी मंजूरी मिलने पर इस पर काम शुरू होने की उम्मीद है। यह काम बिजली निगम करवाएगा।
विज्ञापन


पीछे हेड से बंद करवाना पड़ता है पानी
जिले के नहरों पर पंप हाउसों पर लगे बिजली के ट्रांसफार्मर कई वर्ष पुराने हैं। तार भी कंडम हो चुकी हैं। अब इन ट्रांसफार्मर से पूरा आउटपुट नहीं मिल पा रहा है। इनकी क्षमता काफी कम हो गई है। इतना ही नहीं समय- समय पर इनमें फॉल्ट भी आ जाता है। गर्म भी जल्द हो जाते हैं। काफी पुराने होने की वजह से इनमें अक्सर खराबी बनी रहती है। इससे अचानक पानी का उठान बंद होने पर पीछे से नहर के ओवरफ्लो होने का खतरा बना रहता है। नहर के ओवरफ्लो होने पर अतिरिक्त पानी रिजर्व टैंक में डालना पड़ता है। पीछे हेड से पानी को बंद करवाना पड़ता है।

निर्बाध होगी बिजली आपूर्ति, पानी लिफ्टिंग नहीं होगी बंद
लोहारू कैनाल व लोहारू फीडर दोनो नहरों पर करीब 55 बिजली के ट्रांसफार्मर लगे हैं। इनके अलावा अन्य नहरों के पंप हाउसों पर भी करीब 25 बिजली के ट्रांसफार्मर लगे हैं। इस प्रकार करीब 80 ट्रांसफार्मर बदलकर इनकी जगह नए लगाए जाएंगे। पंप हाउसों पर पावर हाउस से सीधी बिजली सप्लाई की जाती है ताकि बिजली आपूर्ति में व्यवधान न आए और पानी का उठान बंद न हो सके।
विज्ञापन


पंप हाउसों पर लगे बिजली ट्रांसफार्मर वर्षों पुराने हैं अब इनको बदलने की जरूरत है। विभाग ने सरकार को कुछ दिन पहले ही इस बारे में प्रस्ताव भेज दिया है। इससे पंप हाउसों की बिजली आपूर्ति में सुधार आएगा। - वेदपाल सिंह, एसडीओ मेकेनिकल शाखा, सिंचाई विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें