फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहतक की जनता लोकसभा चुनाव में इतिहास रच कर देगी हरियाणा को नई दिशा : दीपेंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बहादुरगढ़। कांग्रेस वर्किंग कमेटी के सदस्य एवं सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि मैं और मेरा रोहतक लोकसभा क्षेत्र भाजपा व अन्य दलों के निशाने पर लगातार क्यों है, इस बात को जनता जानती है। उन्होंने यह भी कहा कि रोहतक लोकसभा क्षेत्र की जनता इस चुनाव में इतिहास रचकर हरियाणा को नई राजनीतिक दिशा देने का काम करेगी। सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने भाजपा को चुनौती देते हुए कहा कि हम अपने समय में किए गए विकास कार्यों का रिपोर्ट कार्ड लेकर गांव-गांव जा रहे हैं। भाजपा का जो भी नेता आए उससे भी लोग सवाल पूछें कि पिछले पांच सालों में भाजपा ने क्या किया। सांसद दीपेंद्र हुड्डा रविवार को बहादुरगढ़ में सर छोटूराम धर्मशाला में आयोजित कार्यकर्ता सम्मलेन को संबोधित कर रहे थे। यह आयोजन पूर्व विधायक राजेंद्र सिंह जून द्वारा कराया गया। सांसद ने कहा कि मुझे लोगों के साथ का पूरा विश्वास है। केंद्र और प्रदेश दोनों जगह भाजपा पांच साल तक सरकार में रही, लेकिन कोई काम नहीं किया और लोगों की सुध नहीं ली। यही कारण है कि उसे चुनाव लड़ने के लिए कोई प्रत्याशी तक नहीं मिल रहा है। अपनी भावी योजना के बारे में दीपेंद ने कहा कि उनका लगातार ये प्रयास है कि मेट्रो सेवा को रोहतक शहर तक लाया जाए। भाजपा के झूठे वादों की याद दिलाते हुए सांसद ने कहा कि 2014 लोकसभा चुनाव से पहले विदेशों में जमा काला धन वापस लाकर हर व्यक्ति के खाते में 15-15 लाख रुपये, हर वर्ष दो करोड़ युवाओं को रोजगार, स्वामीनाथन आयोग की सिफारिश लागू कर किसानों को उनकी फसल की लागत के ऊपर 50 प्रतिशत मुनाफा जैसे अनेकों लोक लुभावने वादे कर भाजपा ने सत्ता हासिल की थी। मगर अफसोस की बात है कि एक भी वादा पूरा नहीं किया। सांसद ने कहा कि रोहतक लोकसभा क्षेत्र का ये चुनाव हरियाणा की नई राजनीतिक दिशा तय करेगा।

भाजपा राज में बहादुरगढ़ में नहीं आई एक भी बड़ी परियोजना : जून
पूर्व विधायक राजेंद्र सिंह जून ने कहा कि भाजपा रोहतक संसदीय सीट से किसी भी प्रत्याशी को उतार ले, मगर दीपेंद्र सिंह हुड्डा रोहतक संसदीय क्षेत्र की जनता के आशीर्वाद से चौथी बार सांसद बनकर लोगों के हितों की आवाज को देश की सबसे बड़ी पंचायत संसद में रखने का काम करेंगे। भाजपा सरकार के कार्यकाल में बहादुरगढ़ हलके में विकास की एक भी बड़ी परियोजना नहीं आई। प्रदेश के किसान, व्यापारी, युवा, कर्मचारी से लेकर हर वर्ग से चुनाव में किए वादों को भाजपा भूल चुकी है और भाजपा सरकार ने तानाशाही नीतियां हर वर्ग पर थोपी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर पूर्व स्पीकर एवं विधायक डॉ. रघुबीर सिंह कादियान, पूर्व विधायक राजेंद्र जून, सतीश छिक्कारा, श्रीओम अहलावत, संदीप राठी, रवि खत्री, विनोद वाइस चेयरमैन, रवींद्र जाखड़, समुंद्र सहवाग, सतपाल राठी, धर्मेन्द्र वत्स, रविंद्र राठी, वजीर राठी, प्रियव्रत दलाल, बिजेंद्र राठी, राजपाल आर्य, सज्जन दलाल, बल्लू प्रधान, सुरेंद्र खत्री मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें