फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले की आठ परियोजनाओं का आज उद्घाटन करेंगे सीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चरखी दादरी। मुख्यमंत्री मनोहर लाल आज जिले को कई बड़ी सौगातें देंगे। मुख्यमंत्री वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से सरल केंद्र में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे और विभिन्न विकास कार्यों का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगे। उपायुक्त अजय सिंह तोमर ने बताया कि जिले के विभिन्न विभागों के विकास कार्यों के उद्घाटन व शिलान्यास के लिए रविवार को लघु सचिवालय परिसर के सरल केंद्र में एक कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा।
विज्ञापन

उपायुक्त ने बताया कि हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल 11 बजे वीडियो कांफ्रेंसिंग से जिले के विभिन्न आठ विकास कार्यों का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगे। मुख्यमंत्री कादमा गांव में नवनिर्मित आईटीआई, बौंद डिस्ट्रीब्यूटरी के आरडी 0 से 51000 भाग व गोकल डिस्ट्रीब्यूटरी के आरडी 0 से 38500 भाग का पुनर्निर्माण और पैंतावास कलां में नवनिर्मित 33 केवी सबस्टेशन का उद्घाटन करेंगे। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह के अतिरिक्त ब्लॉक के निर्माण, सैनिक रेस्ट हाउस के निर्माण, ईवीएम स्टोर और इमलोटा में पीएचसी व स्टाफ आवास निर्माण कार्य की आधारशिला भी रखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें