फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक से व्यापारियों ने लगाई सीवर समस्या से निजात दिलाने की गुहार

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चरखी दादरी। विधायक राजदीप फौगाट ने शनिवार को बस स्टैंड रोड का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने व्यापारियों की समस्याएं भी सुनीं। व्यापारियों ने विधायक को गंदगी से अटे नाले दिखाए और इनकी सफाई कराने की मांग की। दुकानदारों और व्यापारियों ने बताया कि बस स्टैंड रोड पर सीवर व्यवस्था ठप पड़ी है और इसके चलते उनका कामकाज बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। विधायक ने व्यापारियों को अगले दो दिन के अंदर समस्या का समाधान कराने का आश्वासन दिया।विधायक ने मौजूदा व्यवस्था के प्रति अपनी नाराजगी जाहिर भी की।
विज्ञापन

बस स्टैंड रोड का जायजा लेने पहुंचे विधायक राजदीप फौगाट को व्यापारियों ने बताया कि बस स्टैंड रोड क्षेत्र की मार्केट व साथ लगते रिहायशी इलाकों में सीवर के दूषित पानी से आमजन बेहद परेशान है। पूरा दिन गलियों में सीवरेज व नाले का गंदा पानी जमा रहता है। बरसाती पानी की निकासी के लिए बनाए नाले कूड़े-कचरे से ठसाठस भरे हैं। इसके चलते न केवल दुकानदारों का व्यापार प्रभावित होता है बल्कि आमजन को अपने घर आने जाने में भी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। व्यापारी व आम नागरिकों ने बताया कि थोड़ी सी बारिश होते ही पूरा क्षेत्र में जलभराव हो जाता है। बारिश व सीवर के पानी की निकासी के कोई पुख्ता प्रबंध नहीं है। व्यापारियों व क्षेत्रवासियों की समस्या सुनने के बाद विधायक राजदीप फौगाट ने उन्हें आश्वासन दिया कि उनकी समस्या का समाधान अगले दो दिन में करवा दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि वो स्वयं प्रशासनिक उच्चाधिकारियों व संबंधित विभाग के अधिकारियों के साथ मौके पर रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें