फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक सप्ताह में तैयार होगा अंडरपास का एस्टिमेट, तीन विभागों की संयुक्त टीम ने ड्राफ्ट किया तैयार

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चरखी दादरी।
पिछले करीब दस दिनों से गर्माया अंडरपास मसला सरकार के लिए मुश्किलें खड़ी करता जा रहा है। शनिवार को भाजपा सांसद की अगुवाई में पीडब्लयूडी रेस्ट हाउस में रेलवे, पीडब्ल्यूडी और नगर परिषद अधिकारियों की बैठक आयोजित हुई। बैठक में निकले निष्कर्ष को लेकर सांसद धर्मबीर सिंह ने पत्रकार वार्ता की। सांसद ने कहा कि एक सप्ताह के अंदर रेलवे फाइनल एस्टिमेट तैयार कर देगी और इन विभागों की एक संयुक्त टीम ने इस प्रोजेक्ट का ड्राफ्ट तैयार कर लिया है। वहीं, आमरण अनशन का एलान करने वाले विधायक राजदीप फौगाट अभी भी अपने फैसले पर अडिग हैं।
शनिवार सुबह करीब 12 बजे सांसद धर्मबीर सिंह पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस पहुंचे। उनसे पहले ही रेलवे के एडीईएन मनीष, स्टेशन अधीक्षक सत्यवान लांबा व सीनियर सेक्शन इंजीनियर एएस दांगी सहित पीडब्ल्यूडी विभाग के एसई एसपी सिंहमार, भिवानी एक्सईएन कृष्ण कुमार व जेई कुलबीर सिंह सहित नगर परिषद सचिव जितेंद्र कुमार भी रेस्ट हाउस परिसर पहुंच गए। इस दौरान सांसद ने गांधी नगर के कुछ लोगों को भी रेस्ट हाउस परिसर बुलाया। इस दौरान सांसद ने इस प्रोजेक्ट को लेकर सभी अधिकारियों से पहले बंद कमरे में बातचीत की और इसके बाद सांसद पत्रकारों से रूबरू हुए।
विज्ञापन

अंडरपास निर्माण शुरू कराने के लिए प्रशासन के सामने कुछ अड़चनें भी आईं। सांसद धर्मबीर सिंह ने कहा कि इन अड़चनों को लेकर ही शनिवार को बैठक आयोजित की गई और इस बैठक में हल भी निकल आया है। सांसद ने कहा कि अंडरपास निर्माण के लिए पहले जगह कम पड़ने का अनुमान था और तीन दुकानें व एक मकान का कुछ हिस्सा अंडरपास के बीच में आने का अनुमान था। अब अधिकारियों ने ग्राउंड रिपोर्ट तैयार की तो उसमें सामने आया कि ऐसी कोई नौबत नहीं आएगी। अंडरपास बनाने के बाद भी पांच फुट की जगह बच जाएगी। उन्होंने बताया कि यहां करीब 25 फुट जमीन होने का अनुमान है और इस समय 23 फीट जगह भी खाली है जबकि अंडरपास बनवाने के लिए महज 18 फुट जगह ही चाहिए। ऐसे में इन दुकानों को तोड़ने की नौबत भी नहीं आएगी।
सांसद ने अधिकारियों को एक सप्ताह के अंदर फाइनल एस्टिमेट तैयार करने के निर्देश दिए हैं। पत्रकार वार्ता में सांसद ने कहा कि एस्टिमेट तैयार होने के बाद ही अनुमानित लागत का पता चल सकेगा। इसके तुरंत बाद सरकार यह राशि मुहैया करा देगी ताकि निर्माण कार्य शुरू कराया जा सके।
अंडरपास निर्माण के लिए तैयार हुआ ये ड्राफ्ट
रेस्ट हाउस परिसर में रेलवे, पीडब्ल्यूडी स्टेट बॉडी व नगर परिषद अधिकारियों ने लंबे मंथन के बाद अंडरपास निर्माण के लिए ड्राफ्ट तैयार किया। इसके मुताबिक रेलवे की जमीन पर अंडरपास संबंधी निर्माण कार्य रेलवे विभाग द्वारा कराया जाएगा जबकि रेलवे के दायरे से बाहर की जमीन पर निर्माण कार्य पीडब्ल्यूडी विभाग कराएगा। नगर परिषद को यहां लाइट का प्रबंध कराने, अतिक्रमण हटाने, ड्रेन निर्माण कराने सहित रैंप आदि के निर्माण में पीडब्ल्यूडी की मदद करनी होगी। इस संबंध में दोनों विभागों सहित नगर परिषद सचिव सहमति जता चुके हैं।
विज्ञापन

सांसद के तर्क से संतुष्ट नहीं इनेलो विधायक, दीवार गिराने की उठाई मांग
विधायक राजदीप फौगाट ने कहा कि सांसद भी उनकी तरह जनप्रतिनिधि ही हैं, कोई अधिकारी नहीं। अगर रेलवे डीआरएम मौके पर आकर लिखित में आश्वासन दें तो ही वो आमरण अनशन से पीछे हटेंगे। विधायक ने कहा कि रविवार सुबह नौ बजे वो आमरण अनशन शुरू कर देंगे और अब न केवल अंडरपास निर्माण शुरू कराने तक बल्कि प्लेटफार्म निर्माण के बनाई गई दीवार गिराने तक अनशन जारी रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें