फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योग दिवस कार्यक्रम तैयारियों पर कृषिमंत्री ने अधिकारियों के साथ की समीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
झज्जर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से संयुक्त राष्ट्र सहित विश्व भर के देशों ने प्रामाणिक भारतीय योग पद्धति को अपनाया है। दुनिया भर में भारतीय योग पद्धति से 21 जून को योग अभ्यास होते देख भारतीय गौरव गाथा को आगे बढ़ने का सुखद अनुभव होता है। प्रदेश के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री ओम प्रकाश धनखड़ ने शुक्रवार को लघु सचिवालय में अधिकारियों की बैठक को संबोधित करते हुए यह बात कही। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल चतुर्थ विश्व योग दिवस के अवसर पर झज्जर में योग अभ्यास करेंगे। विश्व योग दिवस पर 21 जनू को राज्य स्तरीय कार्यक्रम झज्जर के जहंाआरा बाग स्टेडियम में आयोजित होगा। कृषि मंत्री धनखड़ ने कहा कि राज्य स्तरीय योग कार्यक्रम को पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। इसलिए कार्यक्रम को लेकर सभी तैयारियां सकारात्मक सोच व उर्जा के साथ पूरी की जाएं। योग अभ्यास उपरांत राजकीय नेहरू कालेज के सभागार में योग विषय पर संगोष्ठि आयोजित की जाएगी।
कर दिया है पंजीकरण शुरू
बैठक में एडीसी सुशील सारवान ने कैबिनेट मंत्री को कार्यक्रम की तैयारियों की जानकारी देते हुए बताया कि राज्य स्तरीय कार्यक्रम के लिए पंजीकरण का कार्य शुरू कर दिया गया है। जिला वासियों में योग कार्यक्रम को लेकर उमंग व उत्साह का माहौल है। एडीसी सारवान ने कैबिनेट मंत्री को बताया कि कार्यक्रम में हजारों योग साधक भाग लेंगे। कार्यक्रम को व्यवस्थित व गरिमापूर्ण ढंग से करने के लिए विभागीय स्तर पर ड्यूटी लगाई जा रही है। कृषि मंत्री धनखड़ ने कार्यक्रम स्थल व आस-पास सफाई व्यवस्था, यातायात व्यवस्था, योग साधकों के लिए पेयजल व्यवस्था आदि करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि एनसीसी, एनएसएस, खिलाड़ियों और युवाओं को योग दिवस में भागीदार बनने के लिए प्रेरित करें ताकि हमारी युवा पीढ़ी योग की महता के बारे में सीख सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

जन-जन तक पहुंचाएं योग की महता :धनखड़
अधिकारियों के साथ मीटिंग के बाद कृषि मंत्री औम प्रकाश धनखड़ ने संवाद भवन में शहर के गणमान्य लोगों व विभिन्न संगठनों के लोगों से मुलाकात करते हुए कहा कि भारतीय योग पद्धति को पूरी दुनिया ने अपना लिया है। यह हमारे सबके लिए गौरव की बात है। हमारा सबका नैतिक दायित्व बनता है विश्व योग दिवस पर प्रेरणादायी कार्यक्रम करें। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल 21 जून को विश्व योग दिवस पर झज्जर में योग आसन करेंगे। विधायक नरेश कौशिक ने भी ज्यादा से ज्यादा लोगों को तक योग की जानकारी पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि योग हमें रोगों से दूर रखता है। इसलिए योग स्वास्थ्य के लिए लाभदायक है। इस मौके पर भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष अरविब यादव, विक्रम कादियान, रणबीर राठी, भाजपा एससी मोर्चा के प्रदेश महामंत्री डॉ. धर्मेद्र बबलू, आनंद सागर सहित काफी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें