अमर उजाला ब्यूरो
झज्जर।
पुलिस द्वारा आपराधिक गतिविधियों की रोकथाम तथा अपराधियों की धरपकड़ के लिए विशेष रूप से चलाए जा रहे अभियान ऑपरेशन क्लीन के तहत कार्रवाई करते विभिन्न आपराधिक मामलों में 13 आरोपियों को काबू किया गया। थाना शहर बहादुरगढ़ की टीम द्वारा एक नाबालिग से दुराचार करने के मामले में कार्रवाई करते हुए एक आरोपी मुन्नीलाल निवासी छतरपुर हाल सेक्टर 2 बहादुरगढ़ को गिरफ्तार किया गया।
अपराध जांच शाखा झज्जर की एक टीम द्वारा शराब पीकर हंगामा करने के मामले में वांछित एक उद्घोषित आरोपी रामानंद निवासी डीघल को काबू किया गया। वहीं मारपीट व जान से मारने की धमकी देने के मामले में वांछित एक उद्घोषित आरोपी नवीन निवासी बागड़ी पाना साखोल को पुलिस चौकी सेक्टर 6 बहादुरगढ़ की टीम द्वारा काबू किया गया। थाना झज्जर की एक टीम द्वारा लड़ाई झगड़ा व मारपीट के मामले में कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों राजीव उर्फ राजू, राजेश तथा सोमेंद्र निवासी गांव कासनी जिला झज्जर को काबू किया गया। वहीं थाना बेरी की एक टीम द्वारा लड़ाई झगड़ा के एक आरोपी हरजीत निवासी डीघल को काबू किया गया।
थाना बेरी की एक टीम द्वारा सरेआम सार्वजनिक स्थान पर शराब पीकर हुड़दंग करते एक आरोपी नरेश निवासी गांव ढराणा को बेरी से काबू किया। थाना साल्हावास की एक टीम ने गश्त के दौरान बीच सड़क पर हंगामा करते तीन आरोपियों सुनील, कृष्ण तथा बुधराम तीनों निवासी गांव सेहलंगा को उनके गांव के पास से ही काबू किया। वहीं यातायात नियमों की अवहेलना करने वाले 222 वाहन चालकों के चालान भी किए।