फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संस्कारम पब्लिक स्कूल में लगा समर कैम्प

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झज्जर।
संस्कारम पब्लिक स्कूल खातीवास में एक से 9 जून तक समर कैंप आयोजित किया गया है, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थी भाग ले रहे हैं। कैंप मे तैराकी, बॉक्सिंग, नृत्य, सेल्फ डिफेंस एवं जिम्नास्टिक, एरोबिक गतिविधियों को शामिल किया गया है। पहले दिन बच्चों ने खूब आनंद उठाया व गतिविधियों के साथ खेलों को भी सीखा। इस अवसर पर विद्यालय के चेयरमैन महिपाल ने कहा कि संस्कारम स्कूल अपनी शुरूआत के इतने कम समय के बावजूद भी सभी कार्यों का संचालन विधिवत रूप से करने के साथ-साथ हर क्षेत्र मे अपनी छाप छोड़ता जा रहा है। क्षेत्र शिक्षा को हो या खेल का हमारे छात्र हर क्षेत्र मे अपना लोहा मनवा रहे हैं। इस अवसर पर उप प्रधानाचार्य व सभी कोच उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें