फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिपो में रोडवेज कर्मचारियों का धरना जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चरखी दादरी।
रोडवेज डिपो कार्यशाला से हटाए गए 52 कच्चे कर्मियों और रोडवेज यूनियन का धरना शुक्रवार को 32वें दिन भी जारी रहा। धरने को संबोधित करते हुए इंद्र सिंह राणा ने कहा कि पिछले एक माह से कर्मी अपने हक के लिए संघर्ष कर रहे है, लेकिन सरकार सुनवाई नहीं कर रही है। डिपो कर्मचारी भूख हड़ताल, धरना प्रदर्शन तक कर चुके हैं। सरकार व विभाग के उच्च अधिकारियों को कई बार अवगत कराया जा चुका है लेकिन आज तक कोई हल नहीं निकाला गया है।
धरने पर पहुंचे सब डिपो लोहारू प्रधान रमेश लांबा, रणबीर, सुरेश, अशोक आदि ने कर्मचारियों को आश्वासन दिया कि वे कर्मचारियों लड़ाई में उनके साथ खड़े हैं। कर्मियों की मांगों के पूरा न होने तक कंधे से कंधा मिलाकर संघर्ष किया जाएगा। इंद्र सिंह राणा व सुमित राणा ने कहा कि सरकार व विभाग कर्मियों की मांगों को शायद हलके में ले रहा है। उन्होंने कहा कि हटाए गए 52 कर्मी व उनके परिजन इस समय मानसिक पीड़ा से गुजर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुमित राणा ने कहा कि जब तक मांगों का स्थायी हल नहीं निकाला जाएगा। तब तक विरोध प्रदर्शन व धरना जारी रहेगा। इस अवसर पर सोमबीर मैहड़ा, संदीप सिमली, राकेश भागवी, सोनू , योगेश, संजय, राकेश, मंजीत, प्रदीप, मनोज सहित अन्य कर्मी उपस्थित थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें