फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टार रेटिंग के लिए 23 तक आवेदन करें पंचायत: डीसी

विज्ञापन
विज्ञापन
स्टार रेटिंग के लिए 23 तक आवेदन करें पंचायत: डीसी
विज्ञापन

झज्जर। डीसी सोनल गोयल ने मंगलवार को अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में उन्होंने जिले से संबंधित मुख्यमंत्री की घोषणाओं से जुड़े विकास कार्यों की प्रगति, सीएम विंडो पर दर्ज शिकायत, सोशल मीडिया ग्रीवेंस ट्रेकर सहित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की। लघु सचिवालय स्थित कांफ्रेंस हॉल में समीक्षा बैठक के दौरान विभागवार विषयों की प्रगति को लेकर चर्चा हुई और उन्होंने आवश्यक कार्रवाई के लिए संबंधित अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन

डीसी सोनल गोयल ने ग्रामीण विषय से संबंधित मामलों की प्रगति पर चर्चा की और हरियाणा सरकार की नई योजना स्टार रेटिंग के लिए ग्राम पंचायतों से 26 फरवरी तक आवेदन करवाने को लेकर जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी को निर्देश दिए। इस योजना के तहत सात अलग-अलग मानको के आधार पर ग्राम पंचायत को स्टार दिए जाएंगे। ग्राम पंचायत के आवेदन में किए गए दावे की जांच अंतर जिला समिति की ओर से किया जाएगा। जो भी पंचायत सभी सात मानकों पर खरा उतरेगी उसे इंद्रधनुष ग्राम या रेनबो विलेज का दर्जा मिलेगा। बैठक के दौरान अतिरिक्त उपायुक्त सुशील सारवान, एसडीएम बहादुरगढ़ जगनिवास, एसडीएम झज्जर रोहित यादव, सीटीएम अश्विनी कुमार, जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी विशाल कुमार, जिला राजस्व अधिकारी मनबीर सांगवान, जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी नीरज कुमार, सीएमजीजीए निषिता बनर्जी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें